फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Now 2.70 lakh pilgrims registered in 17 days after monsoon Break

Chardham Yatra: यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार...17 दिन में 2.70 लाख तीर्थ यात्रियों ने कराया पंजीकरण

Tue, 17 Sep 2024 08:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Sep 2024 08:50 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: मानसून के दौरान थमी चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। सितंबर, अक्तूबर व नवंबर माह में चारधामों की यात्रा करने के लिए पंजीकरण की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Now 2.70 lakh pilgrims registered in 17 days after monsoon Break
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरे चरण की चारधाम यात्रा के लिए 17 दिन में 2.70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। एक दिन में औसतन 20 हजार यात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन के साथ ही हरिद्वार व ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा है। मानसून के दौरान थमी चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। सितंबर, अक्तूबर व नवंबर माह में चारधामों की यात्रा करने के लिए पंजीकरण की संख्या बढ़ गई है। एक से 17 सितंबर तक 2.70 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: मसूरी में मूसलाधार बारिश के बाद छाया कोहरा, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा शुरू होने से अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 59.30 लाख पहुंच गया है। इसमें 33.50 लाख से ज्यादा चारधामों के दर्शन कर चुके हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते वर्ष चारधाम यात्रा के लिए 72 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56 लाख यात्रियों ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया था।

इस बार भी पंजीकरण की संख्या 80 लाख पहुंचने का अनुमान है। प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले यात्रियों को फिर से नया रिकॉर्ड बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed