फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Government will deal strictly with those making fake news and videos FIR will registered

Chardham Yatra 2024: फेक न्यूज या वीडियो बनाया तो खैर नहीं, सख्ती से निपटेगी सरकार, FIR होगी दर्ज

Wed, 15 May 2024 07:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 May 2024 07:19 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा को लेकर दुष्प्रचार करने वाले तथा यात्रा के संबंध में फेक न्यूज या वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Government will deal strictly with those making fake news and videos FIR will registered
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा को लेकर फेक न्यूज और वीडियो बनाने वालों से प्रदेश सरकार अब सख्ती से निपटेगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यात्रा को बदनाम करने वालों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ताकीद किया कि यात्रा में जो बसें या गाड़ियां बिना रजिस्ट्रेशन पहुंची हैं उन्हें तत्काल रोककर लौटा दिया जाए। उन्होंने इस संबंध में टूर ऑपरेटर्स के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को उत्तराखंड में आने से रोकने के लिए मुख्य सचिव अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों व पुलिस महानिदेशकों को भी पत्र लिखेंगी। मुख्य सचिव राज्य सचिवालय में चारधाम यात्रा की अब तक की व्यवस्था की समीक्षा कर रही थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर दुष्प्रचार करने वाले तथा यात्रा के संबंध में फेक न्यूज या वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव ने जगह-जगह स्थापित जांच स्थलों पर जांच कर बिना रजिस्ट्रेशन, ट्रिप कार्ड और पोस्ट डेटेड रजिस्ट्रेशन के वाहनों की कार्रवाई की जाए। श्रद्धालुओं की समस्याओं का मौके पर ही तत्काल समाधान किया जाए।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024: अब सभी यात्रियों के पंजीकरण की होगी जांच, बैठक में लिए गए यात्रा से जुड़े ये बड़े फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने मोबाइल पर प्राप्त किसी भी श्रद्धालु की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी अपने मोबाइल 24 घंटे खुले रखेंगे और यात्रा से संबंधित शिकायतों को अनिवार्य रूप से सुनने के कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी सचिवों करेंगे नियमित मॉनिटरिंग
चारधाम यात्रा के कुशल प्रबंधन के लिए उन्होंने जिलों में तैनात प्रभारी सचिवों को निर्देश दिए कि वे सचिवालय से ही जिला प्रशासन एवं जिलाधिकारी के माध्यम से नियमित रूप से यात्रा की मॉनिटरिंग करेंगे तथा सचिवालय एवं जिला प्रशासन के मध्य प्रभावी समन्वय बनाएंगे।

ठहराव स्थल पर पानी और भोजन की व्यवस्था करें
मुख्य सचिव ने कहा कि भीड़ प्रबंधन के तहत यात्रियों के लिए जिन स्थानों पर ठहराव स्थल बनाए गए हैं, वहां पीने के पानी, शौचालय व भोजन की व्यवस्था करें। सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ धामों में लाइव टेलीकॉस्ट की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने विशेषकर ऋषिकेश नगर निगम को अपने ठहराव स्थल में यात्रियों के लिए बेहतरीन सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था के निर्देश दिए।

रजिस्ट्रेशन के दौरान श्रद्धालुओं की मेडिकल हिस्ट्री अवश्य लें
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रजिस्ट्रेशन के दौरान श्रद्धालुओं से उनकी मेडिकल हिस्ट्री अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए। कुछ श्रद्धालु इसे छुपा रहे हैं या गलत जानकारी दे रहे हैं। सीएस ने नियमों का कड़ाई से पालन कराने, 50 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि यात्रा रूट पर 184 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इनमें 44 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स हैं। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब शुरू की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed