Chardham Yatra: सीएम धामी ने केदारनाथ रवाना किए सेवादार, तीर्थयात्रियों पर हेलीकाॅप्टर से होगी पुष्पवर्षा
Chardham Yatra 2024: सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा हमारे लिए चुनाैती भी है। प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड सदन नई दिल्ली से वर्चुअल रूप से बाबा केदारनाथ की डोली यात्रा के साथ चलने वाले मुख्य सेवक के भंडारा कार्यक्रम के 300 सेवादारों की टीम को मुख्य सेवक सदन कैंप कार्यालय देहरादून से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इस पुण्य भंडारे के आयोजन की अपनी अलग ही भूमिका है, जिसके लिए उन्होंने इस आयोजन में शामिल टीम लीडर हिमांशु चमोली सहित महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के युवाओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
Hemkund Sahib Yatra 2024: हेमकुंड गुरुद्वारा परिसर में खुलेगा बुकिंग काउंटर, नहीं जाएंगी टाटा सूमो और बोलेरो
सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा हमारे लिए चुनाैती भी है। प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिस दिन धामों के कपाट खुलेंगे, उस दिन हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। हम यात्रा में ऐसा माहाैल तैयार करना चाहते हैं जिससे यात्री यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.