फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Electricity supply stopped in Badrinath Dham

Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ धाम में बिजली सप्लाई ठप, होटल ढूंढने में तीर्थयात्रियों के सामने परेशानी

Fri, 17 May 2024 01:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 17 May 2024 01:15 PM IST
सार

बदरीनाथ धाम परिसर में उरेड़ा विभाग की ओर से बिजली की व्यवस्था की गई है, लेकिन बदरीनाथ बाजार क्षेत्र में बिजली ठप होने से तीर्थयात्रियों को होटलों को ढूंढने में दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Electricity supply stopped in Badrinath Dham
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में बिजली लाइन पर फाल्ट आने से बदरीनाथ धाम में विद्युत सप्लाई ठप पड़ गई है। धाम में बृहस्पतिवार को देर शाम साढ़े सात बजे बिजली सप्लाई ठप पड़ गई थी। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों द्वारा बिजली लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन रात नौ बजे तक भी धाम में बिजली की सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


बिजली न होने से तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदरीनाथ धाम परिसर में उरेड़ा विभाग की ओर से बिजली की व्यवस्था की गई है, लेकिन बदरीनाथ बाजार क्षेत्र में बिजली ठप होने से तीर्थयात्रियों को होटलों को ढूंढने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024:  फर्जी रजिस्ट्रेशन पर दो के खिलाफ FIR दर्ज, एसपी उत्तरकाशी ने की श्रद्धालुओं से जरूरी अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि विद्युत लाइन को ठीक करने का काम जारी है, जल्द ही धाम में बिजली आपूर्ति सुचारु कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed