फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 DGP Orders get capacity assessment done scientifically in all four Dhams

Chardham Yatra: डीजीपी के निर्देश, चारों धामों में वैज्ञानिक तरीके से भी करा लें क्षमता का आकलन

Tue, 14 May 2024 11:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 May 2024 11:21 PM IST
सार

डीजीपी ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर बड़े वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग के साथ मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि यात्रियों को बड़े वाहन से उतारकर वैकल्पिक माध्यम से धामों तक भेजा जाए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 DGP Orders get capacity assessment done scientifically in all four Dhams
उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार - फोटो : ani

विस्तार

डीजीपी अभिनव कुमार ने चारों धामों की क्षमता का आकलन वैज्ञानिक तरीकों से कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अन्य विभागों से भी समन्वय स्थापित किया जाएगा। ताकि, क्षमता के आधार पर ही वहां यात्रियों को भेजा जा सके। इसके अलावा धामों में भीड़ नियंत्रण के लिए माइक्रो लेवल पर प्लानिंग करने के निर्देश भी डीजीपी ने दिए हैं। ताकि, वहां पर कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था निर्बाध बनी रहे।

विज्ञापन


डीजीपी ने मंगलवार को सभी जिला पुलिस प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर बड़े वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग के साथ मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि यात्रियों को बड़े वाहन से उतारकर वैकल्पिक माध्यम से धामों तक भेजा जाए।
विज्ञापन


Chardham Yatra: चरम पर उत्साह...पांच दिन में ही बन गया नया रिकॉर्ड, 2.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे चारधाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यात्रा मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। चारों धामों की सुरक्षा के लिए जो स्कीम बनाई गई है उसी के अनुसार ही कार्रवाई की जाए। यात्रा के संबंध में जो भ्रामक जानकारियां वायरल कर रहे हैं उन्हें तत्काल चिह्नित करने के निर्देश भी डीजीपी ने दिए। कहा, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यातायात का दबाव बढ़ने पर यात्रियों को चिह्नित किए गए निर्धारित स्थनों पर रोकने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने को भी कहा। यात्रियों को ऐसे स्थानों पर रोका जाए जहां पर कस्बा या बाजार हो। उनके खाने पीने और रहने की व्यवस्था आसानी से उपलब्ध हो सके।

इसके अलावा चारधाम यात्रा में तैनात पुलिसकर्मियों का साप्ताहिक मेडिकल चेकअप करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही पर्यटन सीजन के मद्देनजर कुमाऊं रेंज के नैनीताल, कैंची धाम, जागेश्वर धाम आदि के लिए भी समय से यातायात प्लान बनाकर उसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जाए। ताकि, आने वाले समय में लोगों को कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed