फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Campaign will run against adulterated food items on travel routes Uttarakhand News

Chardham Yatra 2024: यात्रा मार्गों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलेगा अभियान, अधिकारियों को निर्देश

Thu, 02 May 2024 07:29 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 May 2024 07:29 AM IST
सार

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग खाद्य नमूनों की जांच करेगा। होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी जाएगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Campaign will run against adulterated food items on travel routes Uttarakhand News
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। यात्रा मार्गों पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में बेची जा रही खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर खास निगरानी रहेगी। मोबाइल टेस्टिंग वैन की टीम पूरे यात्रा मार्ग पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों के साथ खाद्य पदार्थ की दुकानों का निरीक्षण कर नमूनों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: इस बार नए आस्था पथ से बदरीनाथ तक पहुंचेंगे तीर्थयात्री, 12 मई को खुलेंगे धाम के कपाट
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावटी या एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी चारधाम यात्रा के दौरान विभाग ने अभियान चलाया था। इस बार भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में अभियान चलाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed