{"_id":"6645edab7381e604f309c521","slug":"chardham-yatra-2024-ban-on-offline-registration-from-17th-may-to-19th-may-due-to-pilgrims-safety-2024-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा में उमड़ा सैलाब, तीन दिन ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक, बंद रहेंगे काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा में उमड़ा सैलाब, तीन दिन ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक, बंद रहेंगे काउंटर
Thu, 16 May 2024 05:18 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 16 May 2024 05:18 PM IST
सार
Chardham Yatra 2024: यात्री सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर तीन दिन के लिए बंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार में पंजीकरण सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के सैलाब उमड़ने से राज्य सरकार की व्यवस्थाएं कम पड़ गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना चुनावी दौरा बीच में छोड़कर लौटना पड़ा है। आते ही उन्होंने राज्य सचिवालय पहुंचकर चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और यात्रा को व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए फिलहाल तीन दिन के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। यह रोक शुक्रवार 17 मई से 19 मई तक रहेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर भी रोक लगा दी है। मुख्य सचिव ने पहले 200 मीटर के दायरे में मोबाइल प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री की बैठक में मिले निर्देश के बाद इसमें बदलाव कर दिया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने चारधाम के सभी मार्गों के एंट्री प्वाइंट एवं विकासनगर, यमुना पुल क्षेत्र, धनौल्टी, सुवाखोली में भी सख्ती से चेकिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा, इन स्थलों पर यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। बैठक के बाद मुख्य सचिव ने वीडियो संदेश में कहा, मंदिरों के परिसर में मोबाइल फोन के सामान्य प्रयोग पर प्रतिबंध नहीं होगा।
विज्ञापन
सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वे अपने राज्यों के यात्रियों और श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के बाद ही यात्रा पर आने के लिए कहें। खासतौर पर मेडिकल हिस्ट्री वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे रजिस्ट्रेशन के दौरान इसकी सूचना अनिवार्य रूप से साझा करें और अपने डॉक्टर से मेडिकल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट लेकर आएं।
Chardham Yatra 2024: बड़ा अपडेट.. मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित, इन मामलों में होगी अब सख्त कार्रवाई
यह है पंजीकरण की स्थिति

पिछले साल से दोगुने यात्री पहुंचे
चारधाम यात्रा पूरे चरम पर चल रही है। सीएस ने कहा, इस बार बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में अबकी बार दोगुने श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।
भारी भीड़ जुटी, मगर कहीं भी भगदड़ नहीं
मुख्य सचिव ने कहा, चारोंधामों में भीड़ बहुत अधिक है, लेकिन कहीं भी भगदड़ नहीं मची है। मंदिरों में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराए जा रहे हैं। ऐसे में कोई गलत वीडियो बनाकर उसे प्रसारित करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जो लोग रील बनाकर गलत संदेश दे रहे हैं, उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे यह भी पता चल रहा कि ऐसे लोग आस्था से नहीं जा रहे हैं। केवल घूमने के लिए आ रहे हैं। ऐसे लोग उन श्रद्धालुओं को परेशान न करें जो श्रद्धा भाव से मंदिर में पूजा करने आ रहे हैं।
गैर पंजीकृत वाहन नहीं आने देंगे
मुख्य सचिव ने सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा, वे अपने प्रदेश में इस प्रकार का प्रचार करें कि कोई भी श्रद्धालु गैर पंजीकृत वाहन से न आए। चेकपोस्ट पर बहुत सख्त चेकिंग की जाएगी। जो भी यात्री बिना रजिस्टर्ड वाहन में आएंगे, उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
सीएस ने ये भी कहा
हमारी पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के अनुसार उन्हें जो तिथि मिली है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए आएं। सभी श्रद्धालु स्वास्थ्य परीक्षण और मौसम का पूर्वानुमान देखने के बाद ही चारधाम यात्रा पर आएं। चारधाम यात्रा सुरक्षित हो और सभी श्रद्धालु भी स्वस्थ और सुरक्षित हों, यात्रा की यह सर्वोच्च प्राथमिकता है।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

- यात्रा पड़ाव में पेयजल, शौचालय और भोजन की अच्छी व्यवस्था हो।
- सभी पड़ावों पर एसडीएम, टूरिज्म और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें तैनात।
- गलत ट्रिप कार्ड बनाते पकड़े जाने पर परिवहन विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
- यात्री रजिस्ट्रेशन के दौरान अपना स्वास्थ्य की जानकारी अवश्य अपलोड करें।
- स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर तत्काल डॉक्टरों से जांच कराएं।