फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Arrangement for accommodation of 1750 people at a time in Dehradun district

Chardham Yatra 2024: दून में एक समय में 1750 लोगों के ठहरने की व्यवस्था, जिले को ए, बी, सी प्लान में बांटा

Tue, 14 May 2024 08:09 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 14 May 2024 08:09 AM IST
सार

 कमिश्नर के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थान चिह्नित किए है। पूरे जिले को ए, बी और सी प्लान में बांटा गया है। कई रूट भी निर्धारित किए गए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Arrangement for accommodation of 1750 people at a time in Dehradun district
चारधाम यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश भ्रमण के दौरान कमिश्नर के निर्देश के बाद पुलिस-प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए स्थान चिह्नित किए हैं। देहरादून जिले में एक समय में विभिन्न जगहों पर 1750 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। पुलिस का दावा है कि इन सब जगहों पर रहने, खाने और शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने पूरे जिले को ए, बी और सी प्लान और रूट में बांटा है। ये सभी स्थान विकासनगर से लेकर मसूरी और ऋषिकेश तक चिह्नित हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आपातकाल के लिए कई रूटों को भी निर्धारित किया है।

विज्ञापन


यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चले, इसके लिए वहां पर अतिरिक्त फोर्स भी तैनात किया गया है। सभी जगहों पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें हिदायत भी दे रहे हैं। कानून व्यवस्था न लड़खड़ाए इसके लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में यात्रियों के मुख्य प्रवेश

पहला-हरिद्वार-रायवाला-श्यामपुर-ऋषिकेश (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ)

दूसरा-देहरादून-शिमला बाईपास-विकासनगर-यमुनोत्री

तीसरा-देहरादून से मसूरी

आपातकाल में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था

ए- ऋषिकेश क्षेत्र में

-ट्रांजिट कैंप ( क्षमता- 500)

-भारत माता इंटर कॉलेज( क्षमता- 200)

बी-विकासनगर मार्ग पर ठहरने की व्यवस्था

-डाकपत्थर - साधना आश्रम (डुमेट)- क्षमता 150

-कटा पत्थर व डाक पत्थर में प्राइवेट होटल-लगभग 200

-सद्भावना आश्रम डुमेट -100

-बाड़वाला इंटर कॉलेज-150

-हरबर्टपुर बस स्टैंड-100

-हरबर्टपुर नया बस अड्डा-200

-नया गांव चौकी के सामने-150

सी-मसूरी रूट पर
- स्वामी रामतीर्थ आश्रम, कुठालगेट चौकी के सामने

ऋषिकेश-हरिद्वार से वाया देहरादून यमुनोत्री-गंगोत्री चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों के रूट

-ऋषिकेश-हरिद्वार–भानियावाला तिराहा–मोहकमपुर–रिस्पना–कारगी चौक–आईएसबीटी–सेंट जूड्स चौक–शिमला बाईपास रोड–विकासनगर से गंतव्य स्थल तक।

उत्तर प्रदेश से मसूरी जाने वाले पर्यटकों के वाहनों के लिए रूट प्लान

-आईएसबीटी-शिमला बाईपास-सेंट जूड्स चौक–कमला पैलेस–बल्लीवाला फ्लाईओवर–बल्लूपुर-कैंट तिराहा–जोहड़ी गांव-पुरकुल गांव तिराहा–कुठालगेट-कोल्हूखेत–मसूरी।

-हिमाचल प्रदेश से मसूरी जाने वाले पर्यटकों के वाहनों के लिए रूट प्लान

-प्रेमनगर-बल्लूपुर चौक-कौलागढ़-कैंट तिराहा–जोहड़ी गांव-पुरकुल गांव तिराहा–कुठालगेट-कोल्हूखेत–मसूरी।

ये भी पढ़ें...चार दोस्तों की जोड़ी: मेरठ से आकर हल्द्वानी में काटते थे जेब, चारों रंगे हाथ गिरफ्तार; इस प्लान पर करते थे काम

वापसी का रूट प्लान

-मसूरी से हिमाचल जाने वाले वाहनों के लिए-कुठालगेट–पुराना राजपुर रोड-सांई मंदिर डायवर्जन-जोहड़ी गांव कट से सीएसडी तिराहा–कैंट तिराहा-बल्लूपुर–अपने गंतव्य स्थान तक।

-मसूरी से आशारोड़ी उत्तर प्रदेश जाने वाले वाहनों के लिए-कुठालगेट–पुराना राजपुर रोड-साईं मंदिर–किरशाली चौक-आईटी पार्क–6 नंबर पुलिया–जोगीवाला–रिस्पना पुल आईएसबीटी-आशारोड़ी से गंतव्य स्थल तक।

-मसूरी से ऋषिकेश मार्ग-कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड-साईं मंदिर-किरशालीचौक–कालागांव–मालदेवता-थानों रोड-भानियावाला तिराहा–ऋषिकेश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed