{"_id":"63f846f4a30ab6420c00ebc4","slug":"chardham-yatra-2023-yamunotri-and-gangotri-dham-registration-will-start-after-march-20-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2023: यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए 20 मार्च के बाद शुरू होगा पंजीकरण, जानें कब खुलेंगे कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2023: यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए 20 मार्च के बाद शुरू होगा पंजीकरण, जानें कब खुलेंगे कपाट
Fri, 24 Feb 2023 10:48 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:48 AM IST
सार
अभी तक केदारनाथ के लिए 46225 और बदरीनाथ के लिए 37841 पंजीकरण हो चुके हैं। 20 मार्च के बाद यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
गंगोत्री धाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिन में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के लिए 84 हजार से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। बृहस्पतिवार को लगभग 20 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। 20 मार्च के बाद यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
नवरात्र में मंदिर समितियों की ओर से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। इसके बाद ही पर्यटन विभाग दोनों धामों के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। अभी तक केदारनाथ के लिए 46225 और बदरीनाथ के लिए 37841 पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Char Dham Yatra: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में फोन ले जाने पर लग सकती है रोक, होंगे और भी बदलाव, SOP होगी जारी
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि का एलान होने पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।