फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 weather Update: Landslide in Ojri-Dabarkot Yamunotri Dham yatra stopped

Chardham Yatra: ओजरी-डाबरकोट में भूस्खलन, रोकी यमुनोत्री धाम की यात्रा, जोखिम भरी बनी हुई है आवाजाही

Wed, 31 May 2023 11:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 May 2023 11:23 PM IST
सार

तेज बारिश के कारण ओजरी-डाबरकोट के भूस्खलन जोन पर दोपहर बाद बोल्डर व मलबा गिरने के कारण आवाजाही बंद हो गई है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 weather Update: Landslide in Ojri-Dabarkot Yamunotri Dham yatra stopped
यमुनोत्री हाईवे रोके यात्रियों के वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे के ओजरी-डाबरकोट में बोल्डर व मलबा गिरने से यमुनोत्री धाम के यात्रियों को दोपहर बाद पालीगाड़ में डाबरकोट से करीब सात किमी पहले रोक दिया। वहीं गंगोत्री हाईवे पर धरासू, बंदरकोट में भी पहाड़ी से भूस्खलन होने से आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है।

विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बनेंगे चार चिंतन शिविर, आराम कर सकेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन


तेज बारिश के कारण ओजरी-डाबरकोट के भूस्खलन जोन पर दोपहर बाद बोल्डर व मलबा गिरने के कारण आवाजाही बंद हो गई है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने यमुनोत्री धाम की यात्रा को पालीगाड़ में भूस्खलन से जोन से करीब सात किमी पहले ही यात्रियों को रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रुकवाया गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि तेज बारिश जारी है। वहीं ओजरी में भी पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इसलिए आज के लिए यमुनोत्री धाम की यात्रा को रोक दिया गया है। दोनों ओर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

कुसनाला मोटर पुल की एप्रोच टूटी
यमुनोत्री हाईवे को कूपड़ा गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर स्तिथ कुसनाला मोटर पुल की एप्रोच एक ही बरसात में भरभरा कर गिर गई। जिस कारण कुपड़ा गांव सहित वहां पर स्तिथ होटलों में यात्रियों के वाहन फंस गए हैं। ग्रामीणों नें पीएमजीएसवाई विभाग से जल्द एप्रोच के मरम्मतीकरण की मांग की है।

केदारनाथ: बारिश होने पर 12.30 बजे बाद सोनप्रयाग में रोके यात्री
रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते सोनप्रयाग से दोपहर 12.30 बजे के बाद यात्री केदारनाथ नही भेजे गए। इससे पूर्व तड़के तीन बजे से दोपहर 12 बजे तक 8296 श्रद्धालु धाम के लिए रवाना हुए।

बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे बारिश शुरू होने पर प्रशासन द्वारा दोपहर बाद 12.30 बजे के बाद सोनप्रयाग से यात्रियों को धाम नहीं भेजा गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट नीरज रावत ने बताया कि सोनप्रयाग में साढ़े तीन हजार यात्री रुके हैं। उधर, केदारनाथ में भी बारिश होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed