फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: Transport Department has issued New taxi-maxi fare rates

Chardham Yatra 2023: टैक्सी-मैक्सी के किराये की दरें नए सिरे से जारी, पढ़ें देने होंगे कितने रुपये

Thu, 02 Mar 2023 03:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Mar 2023 03:00 AM IST
सार

आठ से लेकर 15 लाख रुपये की कीमत वाले डीलक्स वाहनों के संचालक मैदानी क्षेत्रों में साधारण वाहन के लिए 20 रुपये प्रति किमी और वातानुकूलित वाहनों में 22 रुपये प्रति किमी की दर से किराया ले सकेंगे।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Transport Department has issued New taxi-maxi fare rates
टैक्सी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए वाहनों की मारामारी को देखते हुए राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में तय किराये की दरों को दोबारा जारी किया गया है। आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि साधारण वाहनों के लिए मैदानी क्षेत्रों में 16 रुपये प्रति किमी और पर्वतीय इलाकों में 18 रुपये प्रति किमी की दर से किराया लिया जाएगा।

विज्ञापन


Chardham Yatra: 1.63 लाख तीर्थयात्री करा चुके पंजीकरण, 15 मार्च के बाद शुरू हो सकती है ऑनलाइन पूजा की बुकिंग
विज्ञापन


आठ से लेकर 15 लाख रुपये की कीमत वाले डीलक्स वाहनों के संचालक मैदानी क्षेत्रों में साधारण वाहन के लिए 20 रुपये प्रति किमी और वातानुकूलित वाहनों में 22 रुपये प्रति किमी की दर से किराया ले सकेंगे। पर्वतीय इलाकों में साधारण वाहनों के लिए 22 रुपये और वातानुकूलित वाहनों के लिए 25 रुपये प्रति किमी की दर से किराया ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: यात्रा के लिए रूट प्लान का खाका तैयार, दुर्घटनाएं रोकने को तैयारी, यहां बनेंगे कंट्रोल रूम

15 से 25 लाख रुपये कीमत की लग्जरी वाहनों के संचालक तीर्थयात्रियों से मैदानी क्षेत्रों में 25 रुपये प्रति किमी और पर्वतीय इलाकों में 27 रुपये प्रति किमी की दर से किराया ले सकेंगे। इससे अधिक कीमत की सुपर लग्जरी वाहनों के संचालक मैदानी क्षेत्रों में 35 रुपये और पर्वतीय इलाकों में 40 रुपये प्रति किमी की दर से किराया ले सकेंगे।

50 से लेकर 200 रुपये तक प्रतीक्षा भाड़ा
किराये के साथ ही वाहन संचालक तीर्थयात्रियों से प्रतीक्षा भाड़ा भी ले सकेंगे। सामान्य श्रेणी के वाहनों के लिए पहले दो घंटे के लिए 50 और दो घंटे के बाद हर घंटे के लिए 50 रुपये प्रतीक्षा भाड़ा लिया जा सकेगा। डीलक्स वाहनों के लिए 75 और 100 रुपये, लग्जरी वाहनों के लिए 100 और 150 रुपये, सुपर लग्जरी वाहनों के लिए पहले दो घंटे के लिए 125 रुपये और दो घंटे बाद हर घंटे के लिए 200 रुपये का प्रतीक्षा भाड़ा लिया जा सकेगा।

देना होगा न्यूनतम 80 किमी का किराया
आरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि तीर्थयात्रियों को 80 किमी से कम संचालन होने पर भी कम से कम 80 किमी का किराया देना होगा। इससे अधिक के लिए प्रति किमी की दर से किराया तय है। आठ घंटे तक कोई प्रतीक्षा भाड़ा नहीं देना होगा। एक दिन में 200 किमी से अधिक चलने पर भी प्रतीक्षा भाड़ा नहीं वसूला जाएगा।

यात्रियों को मुहैया करानी होगी किराये की दरों की सूची
आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि वाहन चालकों को तीर्थयात्रियों को किराये की सूची मुहैया करानी होगी। साथ ही किराये की दरों की सूची वाहन पर भी चस्पा करनी होगी। तीर्थयात्रियों से ज्यादा किराया वसूलने पर वाहन को सीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed