{"_id":"6461f4f8fe407fa93e002a5d","slug":"chardham-yatra-2023-registration-of-kedarnath-banned-till-may-24-due-to-bad-weather-conditions-2023-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: पहाड़ों में अगले कुछ दिन खराब रहेगा मौसम, केदारनाथ के पंजीकरण पर 25 मई तक लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: पहाड़ों में अगले कुछ दिन खराब रहेगा मौसम, केदारनाथ के पंजीकरण पर 25 मई तक लगी रोक
Mon, 15 May 2023 02:38 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 15 May 2023 02:38 PM IST
सार
Kedarnath Dham Registration Update: जानकारी के अनुसार, 25 तक नए पंजीकरण पर रोक रहेगी लेकिन जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अगले कुछ बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, केदारनाथ में भी यात्रा शुरू होने से अब तक बर्फबारी जारी है। जिसके चलते केदारनाथ यात्रा के लिए नए पंजीकरण पर 15 मई तक लगी रोक को 25 मई तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra: तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, SDRF को सौंपी मार्ग पर यात्रा के संचालन की जिम्मेदारी
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 25 तक नए पंजीकरण पर रोक रहेगी लेकिन जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि 25 अप्रैल से अभी तक धाम में कुल 2,89149 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
मौसम की सटीक जानकारी के बाद ही करें यात्रा
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ब्रिकम सिंह ने उत्तराखंड चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सुझाव देते हुए कहा कि यात्रा पर आने से पहले मौसम की सटीक जानकारी लें। केंद्र की आधिकारिक बेवसाइट पर मौसम की जानकारी प्रत्येक दिन साझा की जा रही है।