Hemkund Sahib Yatra: तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, SDRF को सौंपी मार्ग पर यात्रा के संचालन की जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस कर्मियों, एसडीआरएफ और थाना गोविंदघाट में तैनात अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा शुरू होने से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद अब चमोली जिला प्रशासन हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा की तैयारियों में जुट गया है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घांघरिया से हेमकुंड साहिब (छह किमी) तक यात्रा मार्ग पर यात्रा संचालन का जिम्मा जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ को सौंपा है। इस क्षेत्र में तीर्थयात्रियों को सकुशल हेमकुंड पहुंचाने के लिए चप्पे-चप्पे पर एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती की जाएगी।
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस कर्मियों, एसडीआरएफ और थाना गोविंदघाट में तैनात अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा शुरू होने से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि हेमकुंड साहिब के 19 किलोमीटर पैदल यात्रा मार्ग पर भ्यूंडार में अस्थायी पुलिस चौकी और घांघरिया में सीजनल पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी।
Chardham Yatra: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत
जहां पर्याप्त पुलिस बल और एसडीआरएफ मौजूद रहेगी। चौकियों में रेडियो स्टैटिक व यात्रा मार्ग पर पुलिस कर्मियों को वायरलैस हैंडसेट दिया जाएगा। यात्रा मार्ग के भूस्खलन व हिमस्खलन संभावित क्षेत्र व संकरे स्थानों पर एसडीआरएफ व पुलिस टीमें तैनात रहेंगी।
एसडीआरएफ की टीम को प्रतिदिन घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक हिम प्रभावित यात्रा मार्ग की मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित किया है। गोविंदघाट थानाध्यक्ष को सभी घोड़ा-खच्चर स्वामियों व होटल कर्मियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।
टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, होटल स्वामियों व घोड़ा-खच्चर स्वामियों की गोष्ठी कर यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक न वसूलने और अनिवार्य रूप से होटल एवं ढाबों में रेट लिस्ट लगवाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सीजनल पुलिस चौकी घांघरिया का निरीक्षण भी किया।