फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2023 Registration for Kedarnath may be banned till May 10 Uttarakhand news in hindi

Kedartnath: लगातार खराब हो रहे मौसम ने बढ़ाई मुश्किल, धाम के लिए पंजीकरण पर 10 मई तक लग सकती है रोक

Tue, 02 May 2023 12:13 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 May 2023 12:13 AM IST
सार

चारधाम की यात्रा पर 53 बसों से 2708 तीर्थयात्री रवाना हुए। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि दो धाम के लिए चार बसों से 107 तीर्थयात्री और 49 चारधाम बसों से 2601 तीर्थयात्री रवाना हुए।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023 Registration for Kedarnath may be banned till May 10 Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में लगातार खराब हो रहे मौसम को देखते हुए 10 मई तक केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण पर रोक की संभावना जताई गई है। वहीं, सोमवार को ऋषिकेश से तीन धामों के लिए पंजीकरण होता रहा। तीर्थयात्री भी केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण के बारे में जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप के पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि चारधाम यात्रा पर तीन धामों में जाने के लिए अन्य दिनों की तरह 800 से 900 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चलने लगी है उससे संभावना जताई जा रही है कि शासन की ओर से केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर 10 मई तक रोक लगाई जा सकती है। वहीं, मुनि की रेती पुलिस ने तपोवन में बदरीनाथ केदारनाथ की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम की जानकारी दी। साथ ही ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े और अन्य सुरक्षा उपकरण और दवाइयां साथ में रखने को कहा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: बदरी-केदार पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या सवा लाख पार, 46 हजार की हुई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

53 बसों से 2708 तीर्थयात्री रवाना

चारधाम की यात्रा पर 53 बसों से 2708 तीर्थयात्री रवाना हुए। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि दो धाम के लिए चार बसों से 107 तीर्थयात्री और 49 चारधाम बसों से 2601 तीर्थयात्री रवाना हुए। उन्होंने बताया कि 10 मई के बाद तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ेेगी, जिसके लिए रोटेशन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed