फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham yatra 2023 passengers Number reaching Badri-Kedar crossed 1.25 lakh health checkup of 46 thousand

Chardham Yatra 2023: बदरी-केदार पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या सवा लाख पार, 46 हजार की हुई स्वास्थ्य जांच

Mon, 01 May 2023 11:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 May 2023 11:09 PM IST
सार

देश-विदेश के लाखों तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक गंगोत्री-यमुनोत्री में एक लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि बदरी-केदार धाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या सवा लाख पार हो चुकी है। अब तक चारधाम में आने वाले 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 46 हजार से अधिक यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023 passengers Number reaching Badri-Kedar crossed 1.25 lakh health checkup of 46 thousand
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग स्थानों पर 55 साल से अधिक आयु के 46 हजार तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 10 हजार से अधिक यात्रियों को ओपीडी की सुविधा दी गई। जबकि दो तीर्थयात्रियों को आपात स्थिति में एयर लिफ्ट करने के साथ ही 35 यात्रियों को एंबुलेंस के माध्यम से उच्च अस्पतालों में रेफर किया गया है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। देश-विदेश के लाखों तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक गंगोत्री-यमुनोत्री में एक लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि बदरी-केदार धाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या सवा लाख पार हो चुकी है।

विज्ञापन


राज्य का स्वास्थ्य महकमा यहां आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से सजग है। अब तक चारधाम में आने वाले 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 46 हजार से अधिक यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई। 10385 यात्रियों की ओपीडी व 661 यात्रियों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023:  गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई महाराष्ट्र की महिला की मौत, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

उन्होंने बताया कि दो यात्रियों को आपात स्थिति में एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया है। जबकि 33 यात्रियों को एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया। यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 48 स्थाई व 23 अस्थायी चिकित्सा इकाई स्थापित की गई है। जहां पर 29 विशेषज्ञ , 182 डॉक्टर तैनात किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, देहरादून व एम्स ऋषिकेश को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed