फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: Registration for Kedarnath Dham Full till 27 April

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ के लिए 27 अप्रैल तक पंजीकरण फुल, 25 अप्रैल को खुलेंगे धाम के कपाट

Thu, 06 Apr 2023 09:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Apr 2023 09:30 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023 Registration Update: चारधाम यात्रा पर आने के लिए यात्रियों के पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख से अधिक हो गया है। इसमें केदारनाथ धाम के लिए सबसे ज्यादा 3.70 लाख तीर्थयात्रियों पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Registration for Kedarnath Dham Full till  27 April
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम के लिए 27 अप्रैल तक पंजीकरण फुल हो गया है। पिछले साल की तरह इस बार बाबा केदार के दर्शन के लिए यात्रियों को काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। अब तक केदारनाथ के लिए 3.70 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

विज्ञापन


Chardham Yatra: तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख पार, ऑनलाइन पूजा बुकिंग का अता-पता नहीं
विज्ञापन


25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने इस बार दो माह पहले ही 21 फरवरी से पंजीकरण शुरू कर दिया है। यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिले के स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 से 27 अप्रैल तक केदारनाथ धाम की यात्रा करने के लिए पंजीकरण का स्लॉट फुल हो गया है। ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले यात्री को केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 27 अप्रैल के बाद की तिथि में मिल रही है। जबकि बदरीनाथ धाम, यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए पंजीकरण स्लॉट उपलब्ध है।

बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीय पर खुल रहे हैं। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। केदारनाथ धाम के लिए 27 अप्रैल तक पंजीकरण स्लॉट फुल हो गए हैं।

चारधाम यात्रा में पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख से अधिक

चारधाम यात्रा पर आने के लिए यात्रियों के पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख से अधिक हो गया है। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 3.70 लाख, बदरीनाथ के लिए 3.09 लाख, गंगोत्री के लिए 1.78 लाख, यमुनोत्री धाम के लिए 1.70 लाख यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed