फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Proposals will be sent to center this week to help in health services in Yatra routes

Chardham Yatra: स्वास्थ्य सेवाओं में मदद के लिए केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव, पढ़िए पिछले साल के ये आंकड़े

Sat, 11 Mar 2023 11:31 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Mar 2023 11:31 AM IST
सार

चारधाम यात्रा के दौरान बीते वर्ष लगभग 350 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। सबसे अधिक 150 से अधिक मौतें केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर हुई थीं। 80 प्रतिशत से अधिक मौतों का कारण हार्ट अटैक रहा है। इस बार राज्य सरकार के साथ केंद्र भी चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Proposals will be sent to center this week to help in health services in Yatra routes
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा मार्गों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार वित्तीय सहायता देने को तैयार है। इसके लिए सरकार ने डीपीआर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। एक सप्ताह के भीतर केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र ने राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


सरकार को केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के यात्रा मार्गों पर मेडिकल हेल्थ कैंप स्थापित करने के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उच्चीकरण कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की उम्मीद है।

विज्ञापन

पिछले साल चारधाम यात्रा में लगभग 350 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। सबसे अधिक 150 से अधिक मौतें केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर हुई थीं। 80 प्रतिशत से अधिक मौतों का कारण हार्ट अटैक रहा है। इस बार राज्य सरकार के साथ केंद्र भी चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा मार्गों पर कार्डिक एंबुलेंस सेवा, एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, ईसीजी मशीन, पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर समेत अन्य स्वास्थ्य उपकरणों के अलावा उत्तरकाशी जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट, भटवाड़ी, चमोली में जोशीमठ, रुद्रप्रयाग में ऊखीमठ के उच्चीकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग डीपीआर तैयार कर रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण के लिए आज से रवाना होंगे अधिकारी-कर्मचारी, 13 से 18 मार्च तक चलेगा सत्र

चारधाम यात्रा मार्गों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। इसके बाद ही केंद्र सरकार से विशेष पैकेज मिलने की उम्मीद है। - आर राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed