फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Offline and online registration for Kedarnath Yatra remain banned in 15 June

Chardham Yatra: केदारनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन-ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक बरकरार, पढ़ें कब कर सकेंगे अप्लाई

Sun, 04 Jun 2023 09:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Jun 2023 09:52 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023 Registration News: चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 41 लाख पहुंच गई है। इनमें 13.38 लाख यात्रियों ने केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Offline and online registration for Kedarnath Yatra remain banned in 15 June
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर लगी रोक बरकरार है। ऑफलाइन पंजीकरण पर लगी रोक को 3 जून से बढ़ा कर 10 जून किया गया, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण पर 15 जून तक रोक है। केदारनाथ धाम की यात्रा के पंजीकरण के लिए तीर्थयात्रियों को अभी इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 41 लाख पहुंच गई है। इनमें 13.38 लाख यात्रियों ने केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया है। मई में लगातार मौसम खराब होने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन


Hemkund Sahib Yatra: अटलाकुड़ी में टूटा ग्लेशियर, बर्फ में फंसे पांच यात्री सुरक्षित निकाले, एक महिला लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मौसम खुला हुआ है लेकिन रोक बरकरार है क्योंकि जिन यात्रियों ने पूर्व में पंजीकरण किया है, उनकी यात्रा पहले पूरी कराना जरूरी है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 10 जून तक केदारनाथ धाम के लिए प्रतिदिन 20 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

44 दिन में 21 लाख यात्री कर चुके दर्शन

चारधाम यात्रा में इस बार 44 दिन यानी लगभग डेढ़ माह में 21 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं, जबकि पंजीकरण का आंकड़ा 41 लाख पहुंच गया है। यात्रा की शुरुआत में मौसम की चुनौतियों के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सरकार को उम्मीद है कि इस बार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed