Hemkund Sahib Yatra: अटलाकुड़ी में टूटा ग्लेशियर, बर्फ में फंसे पांच यात्री सुरक्षित निकाले, एक महिला लापता
रविवार को अंतिम जत्थे में शामिल छह तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब से समय पर निकल गए थे, लेकिन अधिक थकान होने के कारण शाम 6 बजे अटलाकुड़ी तक ही पहुंच पाए। जिस वक्त तीर्थयात्री ग्लेशियर प्वाइंट से गुजर रहे थे, अचानक बर्फ खिसककर मार्ग पर आ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेमकुंड साहिब मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास रविवार शाम छह बजे ग्लेशियर खिसकने से बर्फ की चपेट में आई एक महिला श्रद्धालु लापता हो गई। महिला के पति समेत पांच श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर लिया है। बर्फ खिसकने से हेमकुंड साहिब का मार्ग भी बाधित हो गया है।
हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा नहीं है। प्रतिदिन तीर्थयात्री यात्रा के बेस कैंप घांघरिया से छह किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं। हेमकुंड सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद वापस लौट आते हैं।
Rishikesh: परमार्थ निकेतन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, कहा- मां गंगा के बिना भारत की कल्पना नहीं हो सकती
रविवार को अंतिम जत्थे में शामिल छह तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब से समय पर निकल गए थे, लेकिन अधिक थकान होने के कारण शाम 6 बजे अटलाकुड़ी तक ही पहुंच पाए। जिस वक्त तीर्थयात्री ग्लेशियर प्वाइंट से गुजर रहे थे, अचानक बर्फ खिसककर मार्ग पर आ गई। जिससे तीर्थयात्री बर्फ के बीच में फंस गए। एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पांच तीर्थयात्रियों को बर्फ से निकाल लिया। जबकि अमृतसर निवासी 37 वर्षीय कमलजीत कौर लापता हो गईं।
रेस्क्यू किए तीर्थयात्रियों में कमलजीत कौर के पति जसप्रीत सिंह, बेटी मनसीरत कौर, पुष्पप्रीत कौर, मनप्रीत कौर और रवनीत सिंह शामिल हैं। वहीं, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि पांचों तीर्थयात्रियों का घांघरिया गुरुद्वारे के अस्पताल में उपचार किया गया, इनमें तीन महिलाएं हैं। लापता महिला की तलाश में एसडीआरएफ जुटी है। हालांकि ग्लेशियर के नीचे पानी होने के कारण रेस्क्यू रात को रोक दिया गया है। सोमवार को रेस्क्यू फिर से शुरू किया जाएगा।
नहीं उतर पाया यात्रियों को लेने पहुंचा हेलिकॉप्टर
तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए गोविंदघाट से अटलाकुड़ी के लिए हेलिकॉप्टर भेजा गया, लेकिन बर्फ अधिक होने के कारण यहां हेलिकॉप्टर उतर ही नहीं पाया। कुछ देर आसमान में रहने के बाद हेलिकॉप्टर लौट गया। शाम को अंधेरा होने के कारण बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित हुआ।
ग्लेशियर प्वाइंट पर फोटो खिंचवाते हैं तीर्थयात्री
तीर्थयात्री अक्सर अटलाकुड़ी में ग्लेशियर प्वाइंट पर फोटो खिंचवाने के लिए रुक जाते हैं। यहां तैनात एसडीआरएफ के जवान तीर्थयात्रियों को रुकने नहीं देते हैं, लेकिन तीर्थयात्री ग्लेशियर के इर्द-गिर्द फोटो खिंचवाते रहते हैं। इन दिनों हेमकुंड साहिब क्षेत्र में चटख धूप है, जिससे ग्लेशियर खिसक रहे हैं।