फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Kedarnath heli service tickets Booking can be done from IRCTC Uttarakhand news in hindi

Chardham Yatra: जीएमवीएन नहीं, इस बार आईआरसीटीसी से हो सकती है केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग

Sun, 19 Feb 2023 01:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Feb 2023 01:16 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023: आईआरसीटीसी के पास रेलवे टिकट बुकिंग करने का एक मजबूत सिस्टम है। जिससे हेली सेवा की टिकट बुकिंग का काम दिया जा रहा है। यूकाडा के अपर कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग IRCTC  को सौंपने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Kedarnath heli service tickets Booking can be done from IRCTC Uttarakhand news in hindi
हेली सर्विस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग काम इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को सौंपा जा सकता है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण तैयारी कर रहा है। अभी तक गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जाती थी।

विज्ञापन


केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा संचालन के लिए नौ कंपनियों के साथ आगामी तीन साल का अनुबंध किया जाएगा। हेली सेवा के लिए टिकटों की मारामारी को देखते हुए दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को आईआरसीटीसी के माध्यम से हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग कराने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के पास रेलवे टिकट बुकिंग करने का एक मजबूत सिस्टम है। जिससे हेली सेवा की टिकट बुकिंग का काम दिया जा रहा है। यूकाडा के अपर कार्यकारी अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी को सौंपने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

70 प्रतिशत टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग
केदारनाथ हेली सेवा के लिए 70 प्रतिशत टिकटों को ऑनलाइन बुकिंग की जाती है जबकि 30 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग हेली सेवा संचालन करने वाली कंपनियों के माध्यम से जाती है। अभी तक ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग का काम जीएमवीएन के माध्यम से किया जाता था।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023:  पहली बार एडवांस बुकिंग कर सकेंगे तीर्थयात्री, 21 फरवरी शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण

2022 में 1.36 लाख तीर्थयात्री हेली सेवा से गए केदारनाथ
बीते वर्ष चारधाम यात्रा में 1.36 लाख तीर्थयात्री हेली सेवा से केदारनाथ पहुंचे। मई-जून में यात्रा पर चरम पर होने से हेली सेवा के लिए मारामारी रहती है। केदारनाथ में पल-पल मौसम खराब होने के कारण हेली सेवा का संचालन भी प्रभावित होता है। जिससे टिकटों की एडवांस बुकिंग का बैकलॉग बढ़ने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed