Chardham Yatra: केदारनाथ में बढ़ रही तीर्थयात्रियों की भीड़, यात्रा के लिए तीन जून तक पंजीकरण पर रोक
Kedarnath Dham Registration Update: इस बार चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में क्षमता से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों ही तरह से पंजीकरण की सुविधा बंद कर दी गई है। वहीं यात्रा मार्गों पर जाम लगने के कारण तीर्थयात्री रोक-रोक कर आगे भेजे जाएंगे।
इस बार चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में क्षमता से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए नए पंजीकरण पर 03 जून तक रोक लगा दी है। वहीं, पहले ही पंजीकरण करा चुके यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, तपोवन, व्यासी, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रोक कर आगे भेजा जाएगा।
Hemkund Sahib Yatra: अटलाकोटी के समीप हिमखंड आने से रोकी गई यात्रा, दो घंटे बाद घांघरिया से भेजे गए श्रद्धालु
आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल का कहना है केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है। जगह-जगह जाम लगने से कंटेनजेंसी प्लान को लागू किया गया है। इसके तहत यात्रियों को जगह-जगह पर रोक कर भेजा जाएगा। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों की छटनी की जाएगी। उसके बाद यात्रियों को आगे भेजा जाएगा।
अब तक 38 लाख यात्री कर चुके पंजीकरण
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 38 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि 17 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। 29 मई तक केदारनाथ धाम के लिए 13 लाख, बदरीनाथ के लिए 11.21 लाख, यमुनोत्री में 6.24 लाख, गंगोत्री में 6.79 लाख और हेमकुंड साहिब के लिए 74 हजार यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
चार दिन के लिए हुए पंजीकरण
दिन केदारनाथ बदरीनाथ
30 मई 22633 22669
31 मई 22681 21462
1 जून 22753 17818
2 जून 22240 19060
केदारनाथ धाम में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। व्यवस्था बनी रही, इसीलिए 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगाई है। साथ ही यात्रियों को जगह-जगह रोक कर आगे भेजा जाएगा।
- सुशील कुमार, आयुक्त गढ़वाल मंडल