फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 If there is a shortage of buses city buses and school buses will also ply during Yatra

Chardham Yatra 2023: बसों की कमी हुई तो सिटी बस और स्कूलों की बसें भी चलेंगी चारधाम यात्रा में, प्रस्ताव तैयार

Sat, 15 Apr 2023 01:11 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 15 Apr 2023 01:11 PM IST
सार

परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि किसी भी सूरत में यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यात्रियों की संख्या अधिक हुई तो कुमाऊं मंडल की 100 और बसें यात्रा में लगाई जाएंगी। इसके बाद इमरजेंसी हालात होने पर परिवहन निगम की 50 और बसें बढ़ाने के अलावा कुमाऊं से अतिरिक्त बसें भी बुलाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 If there is a shortage of buses city buses and school buses will also ply during Yatra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में जिस हिसाब से तीर्थयात्रियों के पंजीकरण हो रहे हैं, ऐसे में वाहनों की कमी होने की भी संभावना है। इस कमी को देखते हुए परिवहन विभाग ने जरूरत पड़ने पर सिटी बसों और स्कूल बसों को भी चारधाम यात्रा में लगाने का प्रस्ताव बनाया है। इसकी तैयारी भी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन

दरअसल, चारधाम यात्रा के लिए परिवहन कंपनियों की 1584 बसें संचालित होती हैं, जिसमें 1069 स्टेज कैरिज और 515 कांट्रेक्ट कैरिज बसें शामिल हैं। इसके अलावा 3200 बसें रोस्टर व्यवस्था से बाहर से संचालित होती हैं, जिनमें 1300 बसें राज्य और 1900 बसें अन्य राज्यों की होती हैं। इस यात्रा में परिवहन निगम की ओर से 100 बसें संचालित करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


यात्रियों को परेशानी नहीं होने देंगे: परिवहन मंत्री
यात्रियों की संख्या अधिक हुई तो कुमाऊं मंडल की 100 और बसें यात्रा में लगाई जाएंगी। इसके बाद इमरजेंसी हालात होने पर परिवहन निगम की 50 और बसें बढ़ाने के अलावा कुमाऊं से अतिरिक्त बसें भी बुलाई जा सकती हैं। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ेगी तो सिटी बसों और स्कूलों में संचालित ठेका गाड़ियों को भी चारधाम यात्रा में लगाया जाएगा। परिवहन मंत्री चंदन रामदास के मुताबिक, किसी भी सूरत में यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जो भी तीर्थयात्री उत्तराखंड आ जाएगा, उसे निराश होने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: स्कूल कर्मचारी के भाई ने डाली थी एमडीडीए के पूर्व अधिकारी के घर डकैती, पांचों बदमाश गिरफ्तार

उत्कृष्ट कार्य करने वाले ड्राइवर होंगे सम्मानित

परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा में चालक कल्याण योजना के तहत 50 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे चालकों को चिकित्सकीय परीक्षण, सड़क सुरक्षा संबंधी परामर्श, ठकराव वाले स्थानों पर विश्राम की व्यवस्था और वाहन चालकों को प्रशिक्षण या रिफ्रेशर कोर्स कराया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले चालकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed