Chardham Yatra: केदारनाथ हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर हिमाचल प्रदेश के 12 यात्रियों से ठगी, आरोपी फरार
Kedarnath Heli Service Ticket Booking Fraud News: ठगे गए यात्रियों ने आरोपी को मोबाइल कॉल भी की, लेकिन उनकी कोई कॉल रिसीव नहीं हुईं। इसके बाद पीड़ित पक्ष गुप्तकाशी पुलिस थाना पहुंचा और आपबीती सुनाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ यात्रा में आए हिमाचल प्रदेश के 12 यात्रियों के साथ हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर एक व्यक्ति ने 92880 रुपये की ठगी की है। आरोपी द्वारा यात्रियों को व्हाट्सएप पर हेलिकॉप्टर टिकट भेजी गईं, जो जांच में फर्जी पाई हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीते 30 मई को हिमाचल प्रदेश से वरुण सूद पुत्र स्वरूप किशन सूद अपने साथियों के साथ बाबा केदार के दर्शनों के लिए गुप्तकाशी पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने बीते बृहस्पतिवार के लिए केदारनाथ जाने के लिए हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन सर्च किया तो एक मोबाइल नंबर मिला।
Kedarnath Heli Service: फर्जी वेबसाइटों को लेकर STF ने जारी की एडवाइजरी, ठगी से बचने को ऐसे करें पहचान
इस नंबर पर कॉल करने पर उन्हें कॉल रिसीव करने वाले ने बताया कि वह पवनहंस हेली कंपनी का एजेंट है और यात्राकाल के लिए यात्रियों के टिकट फोनकॉल पर बुक कर रहा है। इस पर, वरुण व उसके साथियों ने उससे हेलिकॉप्टर की 12 टिकट उपलब्ध कराने की बात की।
कुछ देर की बातचीत के बाद वह टिकट बुक करने के लिए सहमत हुआ। 12 टिकट के हिसाब से यात्रियों ने ऑनलाइन पेमेंट के तहत उसके दिए खाता नंबर पर 92880 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर में वरुण के व्हाट्सएप पर 12 टिकट भी उपलब्ध हो गईं।
इसके बाद वह, टिकट का प्रिंट लेकर पवनहंस के टिकट काउंटर पर पहुंचे तो पाया कि ये सभी टिकट फर्जी हैं। ठगे गए यात्रियों ने आरोपी को मोबाइल कॉल भी की, लेकिन उनकी कोई कॉल रिसीव नहीं हुईं। इसके बाद पीड़ित पक्ष गुप्तकाशी पुलिस थाना पहुंचा और आपबीती सुनाई।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। साथ ही मोबाइल नंबर को सर्विलास पर लगाकर जांच शुरू कर दी है। इधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने प्रदेश सराकर द्वारा अधिकृत वेबसाइट से ही टिकट बुकिंग करने को कहा है। इस यात्रा में हेलिकॉप्टर टिकट के नाम पर यात्रियों से ठगी के मामले में यह दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे पूर्व एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.