फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 heli tickets Booking will be done seven days before the date of travel

Chardham Yatra 2023: यात्रा की तारीख से सात दिन पहले होगी हेली टिकटों की बुकिंग, जानिए ये नए अपडेट

Thu, 04 May 2023 08:59 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 04 May 2023 08:59 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को 11 मई की केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग गई। 6 मई से प्रतिदिन के आधार पर आगे की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी। 12 मई को केदारनाथ यात्रा करने वाले यात्री 6 मई को हेली टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके बाद आगे की यात्रा की बुकिंग प्रतिदिन के आधार होगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 heli tickets Booking will be done seven days before the date of travel
हेली सर्विस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग यात्रा की तारीख से सात दिन पहले होगी। अब प्रतिदिन के आधार पर टिकटों की बुकिंग की जाएगी। अभी तक 8 से 10 दिनों के अंतराल के बाद टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलता था। 6 मई को 12 मई की यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

विज्ञापन

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को 11 मई की केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग गई। 6 मई से प्रतिदिन के आधार पर आगे की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

विज्ञापन


12 मई को केदारनाथ यात्रा करने वाले यात्री 6 मई को हेली टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके बाद आगे की यात्रा की बुकिंग प्रतिदिन के आधार होगी। उन्होंने बताया कि आईआरसीटीसी पोर्टल पर पेमेंट गेटवे को लेकर आ रही तकनीकी दिक्कतें भी दूर हो गई है। 11 मई तक हेली टिकटें फुल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: भारी मलबा आने से हेलंग के पास अवरुद्ध हुआ बदरीनाथ हाईवे, 10 हजार तीर्थयात्रियों को रोका

चिनूक से पहुंचाई जाएगी केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए सामग्री

केदारनाथ धाम में दूसरे चरण का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। 8 मई को चिनूक हेलिकॉप्टर से निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचाई जाएगी। जिससे सुबह 6 से 9 बजे तक हेली सेवाओं की उड़ान नहीं होगी। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से सात कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है, जबकि यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की हेलिकॉप्टर के पंखे से टकरा कर मौत के बाद केस्ट्रल कंपनी की हेली सेवाएं स्थगित हैं। हादसे पर डीजीसीए की जांच रिपोर्ट के बाद ही कंपनी की सेवाओं पर फैसला लिया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed