Chardham Yatra 2023: फुल होने लगे GMVN के गेस्ट हाउस, अब तक पांच करोड़ से अधिक की एडवांस बुकिंग
यात्रा के लिए पंजीकरण और जीएमवीएन गेस्ट हाउस की बुकिंग को देखते हुए इस बार भी चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा के लिए जीएमवीएन के गेस्ट हाउस भी फुल होने लगे हैं। 16 फरवरी से अब तक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं ने गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए पांच करोड़ से अधिक की एडवांस में बुकिंग की है।
Chardham Yatra 2023: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू, तीर्थयात्री यहां करें अप्लाई
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा के लिए पंजीकरण और जीएमवीएन गेस्ट हाउस की बुकिंग को देखते हुए इस बार भी चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। 22 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा के लिए केदारनाथ के लिए 184057, बदरीनाथ के लिए 151955, यमनोत्री के लिए 43132 और गंगोत्री धाम के लिए 43717 यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।
व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश
महाराज ने लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, नेशनल हाईवे, बीआरओ, पंचायत, पेयजल, खाद्य आपूर्ति और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि चारधाम यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाए।
यात्रा शुरू होने से पहले मार्गों पर सड़क सुधारीकरण, पेच वर्क और गड्ढा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग, एनएच और बीआरओ को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों की निगरानी के लिए एक एप बनाया जाएगा। जिन स्थानों पर अधिकांश मार्ग अवरुद्ध होते हैं, ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर जेसीबी आदि की तैनाती की व्यवस्था की जाएगी।