फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2023 Election Commissioner of India and Ambassador of Nepal visited Badrinath Dham

Badrinath: भारत निर्वाचन आयुक्त और नेपाल के राजदूत ने किए बदरी विशाल के दर्शन, पूजा कर लिया आशीर्वाद

Fri, 03 Nov 2023 06:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Nov 2023 06:46 PM IST
सार

बदरीनाथ पहुंचे निर्वाचन आयुक्त का बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Election Commissioner of India and Ambassador of Nepal visited Badrinath Dham
भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बदरीनाथ धाम में दर्शन के बाद पूजा अर्चना की। चुनाव आयुक्त ने जिले में निर्वाचन तैयारियों की भी जानकारी ली। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बदरीनाथ पहुंचे निर्वाचन आयुक्त का बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्हें भगवान बदरीनाथ का अंगवस्त्र, शॉल और तुलसी माला भेंट की। चुनाव आयुक्त ने जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना से जिले में पंजीकृत मतदाताओं, मतदेय स्थलों, निर्वाचन तैयारियों की जानकारी ली। 
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, यमुनोत्री में बारिश से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के राजदूत ने की विशेष पूजा अर्चना

नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा सुबह 11 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे और मंदिर के दर्शन किए। इसके अलावा तिरुपति तिरुमला देवस्थानम बोर्ड के सदस्य सौरभ बोरा और त्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्टी कैलाश घुले भी बदरीनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने सभी अतिथियों को बदरीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed