{"_id":"631b80b5165b254dba02b0e0","slug":"chardham-yatra-2022-preparations-to-re-establish-check-posts-on-travel-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham: बढ़ने लगी तीर्थयात्रियों की संख्या, यात्रा मार्गों पर चेकपोस्टों को दोबारा स्थापित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham: बढ़ने लगी तीर्थयात्रियों की संख्या, यात्रा मार्गों पर चेकपोस्टों को दोबारा स्थापित करने की तैयारी
Fri, 09 Sep 2022 11:40 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:40 PM IST
सार
एआरटीओ ऋषिकेश ने आरटीओ को पत्र लिखकर भद्रकाली चेकपोस्ट को नए सिरे से स्थापित करने और कर्मचारियों की तैनाती करने की मांग की थी।
विज्ञापन
यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चारधाम यात्रा को लेकर एक बार फिर तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ती देख नए सिरे से चेकपोस्टों को खोलने की तैयारी है। आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि भद्रकाली चेकपोस्ट को जल्द ही स्थापित किया जाएगा और कर्मचारियों की तैनाती कर चारधाम यात्रा के तीर्थ यात्रियों के साथ गाड़ियों की जांच भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
एआरटीओ ऋषिकेश ने आरटीओ को पत्र लिखकर भद्रकाली चेकपोस्ट को नए सिरे से स्थापित करने और कर्मचारियों की तैनाती करने की मांग की थी। जिसका आरटीओ ने संज्ञान लिया है। बता दें कि चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही भद्रकाली, तपोवन समेत पांच स्थानों पर परिवहन विभाग की ओर से चेकपोस्ट खोले गए थे। इन चेकपोस्टों पर कर्मचारियों की तैनाती भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन कार्ड बनाने को लेकर परिवहन निगम से मांगा फोरमैन
आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि चारधाम तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही गाड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है और ग्रीन कार्ड की मांग तेजी से बढ़ी है। लेकिन ऋषिकेश में आरआई और फोरमैन नहीं होने से ग्रीन कार्ड बनाने में दिक्कत आ रही है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर ऋषिकेश में एक फोरमैन तैनात किए जाने की मांग की गई है।