फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022: Preparations to re-establish check posts on travel routes

Chardham: बढ़ने लगी तीर्थयात्रियों की संख्या, यात्रा मार्गों पर चेकपोस्टों को दोबारा स्थापित करने की तैयारी

Fri, 09 Sep 2022 11:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Sep 2022 11:40 PM IST
सार

एआरटीओ ऋषिकेश ने आरटीओ को पत्र लिखकर भद्रकाली चेकपोस्ट को नए सिरे से स्थापित करने और कर्मचारियों की तैनाती करने की मांग की थी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022: Preparations to re-establish check posts on travel routes
यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा को लेकर एक बार फिर तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ती देख नए सिरे से चेकपोस्टों को खोलने की तैयारी है। आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि भद्रकाली चेकपोस्ट को जल्द ही स्थापित किया जाएगा और कर्मचारियों की तैनाती कर चारधाम यात्रा के तीर्थ यात्रियों के साथ गाड़ियों की जांच भी शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


एआरटीओ ऋषिकेश ने आरटीओ को पत्र लिखकर भद्रकाली चेकपोस्ट को नए सिरे से स्थापित करने और कर्मचारियों की तैनाती करने की मांग की थी। जिसका आरटीओ ने संज्ञान लिया है। बता दें कि चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही भद्रकाली, तपोवन समेत पांच स्थानों पर परिवहन विभाग की ओर से चेकपोस्ट खोले गए थे। इन चेकपोस्टों पर कर्मचारियों की तैनाती भी की गई थी।
विज्ञापन

Kedarnath: चार महीने में 11 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन, चारधाम यात्रा के इतिहास में बना नया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन, मानसून की दस्तक के साथ ही चारधाम तीर्थयात्रियों की संख्या बेहद कम होने के बाद चार चेकपोस्ट बंद कर दिए गए थे।  जबकि तपोवन चेकपोस्ट पर गाड़ियों की जांच जारी रही। अब जबकि एक बार फिर चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही गाड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ी है तो चेकपोस्टों को नए सिरे से खोले जाने की तैयारी है। आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि जल्द ही अन्य चेकपोस्ट को भी खोल दिया जाएगा।


ग्रीन कार्ड बनाने को लेकर परिवहन निगम से मांगा फोरमैन

आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि चारधाम तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही गाड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है और ग्रीन कार्ड की मांग तेजी से बढ़ी है। लेकिन ऋषिकेश में आरआई और फोरमैन नहीं होने से ग्रीन कार्ड बनाने में दिक्कत आ रही है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर ऋषिकेश में एक फोरमैन तैनात किए जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed