फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022, Passengers without registration will be stopped

चारधाम यात्रा 2022 : बिना पंजीकरण वाले यात्री रोके जाएंगे, ओवर चार्जिंग रोकने के लिए की जाएगी चालान और गिरफ्तारी की कार्रवाई

Sun, 15 May 2022 08:26 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 15 May 2022 08:26 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने कहा कि यात्रियों को ऐसी जगहों पर रोका जाए, जहां उनके रुकने के लिए व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि ओवर चार्जिंग से प्रदेश की छवि खराब होती है। इसे रोकने के लिए यात्रा मार्गों पर सख्त कदम उठाए जाएं। साथ ही ऐसे व्यक्तियों पर चालान करने के साथ गिरफ्तार भी किया जाए। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, Passengers without registration will be stopped
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिना पंजीकरण के चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों को रोका जाएगा। वीकेंड पर चारधामों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को ऐसे स्थानों पर रोका जाए। जहां उनके ठहरने की उचित व्यवस्था हो सके। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और संबंधित जिलों के डीएम की बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम व्यवस्था सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। वीकेंड में श्रद्धालुओं के बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जाए। बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को आगे जाने से रोका जाए। साथ ही यात्रियों के रुकने के लिए उचित स्थानों पर टेंट का निर्माण किया जाए। यात्रियों को ऐसी जगहों पर रोका जाए, जहां उनके रुकने के लिए व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि ओवर चार्जिंग से प्रदेश की छवि खराब होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ एडवाइजरी व अन्य जानकारियों का प्रसारण करने के निर्देश

इसे रोकने के लिए यात्रा मार्गों पर सख्त कदम उठाए जाएं। साथ ही ऐसे व्यक्तियों पर चालान करने के साथ गिरफ्तार भी किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए राज्य आपदा प्रचालन केंद्र कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जिला आपदा परिचालन केंद्रों को भी सक्रिय करते हुए चारधाम यात्रा से संबंधित सभी जानकारियां साझा करने के लिए आपदा परिचालन केंद्रों को चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम के रूप में प्रयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों में शौचालय विशेषकर महिला शौचालय व पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में ऑडियो संदेश के माध्यम से लगातार हेल्थ एडवाइजरी व अन्य जानकारियों का प्रसारण करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें...भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या: ऊधम सिंह नगर में खनन पट्टे को लेकर बढ़ा विवाद, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम

 

यात्रा मार्गों पर रात को भी चलेंगे मालवाहक वाहन

चारधाम यात्रा मार्गों पर जाम की समस्या को देखते प्रतिबंधित समय रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक मालवाहक वाहन चल सकेंगे। मुख्य सचिव ने इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने रात के समय चलने वाले मालवाहक वाहनों के ड्राइवर व कंडक्टरों की जगह-जगह पर चेकिंग कर यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उन्होंने शराब न पी रखी हो। जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि कोई मालवाहक वाहनों की आड़ में यात्रियों को लेकर रात में यात्रा न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed