{"_id":"62469246c81dbd3b72665e7d","slug":"chardham-yatra-2022-movement-closed-on-yamunotri-highway-from-april-2-to-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही 12 अप्रैल तक बंद: अनियंत्रित पहाड़ कटान से बढ़ा खतरा, चारधाम यात्रा की राह में नया डेंजर जोन विकसित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही 12 अप्रैल तक बंद: अनियंत्रित पहाड़ कटान से बढ़ा खतरा, चारधाम यात्रा की राह में नया डेंजर जोन विकसित
Sat, 09 Apr 2022 08:30 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 09 Apr 2022 08:30 PM IST
सार
अनियंत्रित पहाड़ कटान से बढ़े खतरे के चलते यमुनोत्री हाईवे पर दो अप्रैल से 12 अप्रैल तक आवाजाही बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य में मानकों को ताक पर रखकर अनियंत्रित पहाड़ कटान किया जा रहा। इसके चलते यहां चारधाम यात्रा की राह में कई परेशानियां खड़ी हो रही हैं। पहले यहां कई जगहों पर डेंजर जोन नासूर बने हुए थे, वहीं अब यहां एक और नया डेंजर जोन विकसित होने की आशंका जताई जा रही है। जिसके चलते यहां यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन
अनियंत्रित पहाड़ कटान से बढ़े खतरे के चलते यमुनोत्री हाईवे पर दो अप्रैल से 12 अप्रैल तक आवाजाही बंद कर दी गई है। यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य के कारण मानकों को ताक में रखकर अनियंत्रित पहाड़ कटान किया जा रहा है। चारधाम यात्रा के लिए किसाला खनेडा गांव की तलहटी पर डेंजर जोन विकसित होने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए यमुनोत्री हाईवे पर कल 2 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर पौलगाँव से पालीगाड़ तक ऑलवेदर सड़क परियोजना के तहत चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके कारण यमुनोत्री हाईवे पर किसाला व खनेडा गांव की तलहटी पर अनियंत्रित पहाड़ कटान से हाईवे के ऊपरी हिस्से में चटटान खिसकने से खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...धामी ने जताया गडकरी का आभार: राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक का दबाव होगा कम, बल्लूपुर-पांवटा साहिब रोड 2024 तक होगी फोर लेन
एसडीएम शालिनी नेगी ने राज्यहित जनहित में अधिकार का प्रयोग करते हुए एनएच व निर्माण एजेंसी को तेजी लाने को भी आदेशित किया है। विगत दिनों यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने भी चारधाम यात्रा के लिए चुनौती बन रहे किसाला खनेडा गांव की तलहटी पर हो रहे चौड़ीकरण के कार्य व उसमें हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताई थी।