फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022, kedarnath Heli Service, Fight for tickets even after the helicopter record rounds

Chardham Yatra: हवाई मार्ग से भी मुश्किल हुए बबा केदार के दर्शन, हेलीकॉप्टरों के रिकॉर्ड फेरों के बाद भी टिकट के लिए मारामारी

Sat, 04 Jun 2022 09:25 AM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Jun 2022 09:25 AM IST
सार

हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने के लिए यात्री हेली कंपनियों के टिकट काउंटर पर सुबह पांच बजे से ही टिकट की पूछताछ के लिए पहुंच रहे हैं। यही स्थिति रात आठ से दस बजे के बाद भी बन रही है। गढ़वाल मंडल विकास निगम को हेलीकॉप्टर की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की जिम्मेदारी मिली है, जिसके तहत 30 जून तक की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है।
 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, kedarnath Heli Service, Fight for tickets even after the helicopter record rounds
केदारनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा केदार के दर्शनों के लिए हेलीकॉप्टर से भी केदारनाथ पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले 29 दिनों की बात करें तो हेलीकॉप्टरों के 8873 शट्ल (चक्कर) में 49,367 यात्री केदारनाथ पहुंचे हैं जबकि दर्शन करके 48,454 यात्री वापस लौट आए हैं। इसके बावजूद हेली सेवा के लिए काउंटर से दो से तीन दिन बाद टिकट मिल रहा है।

विज्ञापन


छह मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस बार नौ हेली कंपनियां हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन कर रही हैं। पहले ही दिन से केदारघाटी के आसमान में हेलीकॉप्टरों की जमकर गर्जना हो रही है। औसत निकाला जाए तो प्रत्येक हेलीकॉप्टर ने 29 दिनों के दौरान 985 चक्कर लगाए हैं। इस दौरान 97,821 यात्री (दो तरफा) सफर कर चुके हैं।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने के लिए यात्री हेली कंपनियों के टिकट काउंटर पर सुबह पांच बजे से ही टिकट की पूछताछ के लिए पहुंच रहे हैं। यही स्थिति रात आठ से दस बजे के बाद भी बन रही है। गढ़वाल मंडल विकास निगम को हेलीकॉप्टर की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की जिम्मेदारी मिली है, जिसके तहत 30 जून तक की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी केदारनाथ के लिए मिल पाया टिकट

शेष तीस फीसदी ऑफलाइन टिकट हैं, जो उमड़ती भीड़ के हिसाब से ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं। इन्हीं टिकटों में वीआईपी कोटा भी शामिल है, जिससे आम यात्रियों का इंतजार बढ़ रहा है। मुंबई से बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचे दीपक जोशी, बडौदा के हितेश जोशी, प्रवीण ओझा, पुणे के प्रभाकर पांडे ने बताया कि उन्हें तीन दिनों के इंतजार के बाद गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए टिकट मिल पाया। 

वर्षवार हेलीकॉप्टर की शटल व यात्रियों का ब्यौरा 

वर्ष      हेली कंपनी      गए यात्री    वापस आए यात्री       शटल 
2017    13             101933    82680           18436
2018    10             123261    98983           22504
2019     09            118444    102536          20915
2020     09            40624      40144            7469
2021     07            35392       34037           4616
2022     09            49367       48454           8873 (अभी तक)

ये भी पढ़ें...दो बच्चों की डूबकर मौत:  दोस्तों के साथ गए थे नहाने, चार घंटे बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने बरामद किए शव

हेलीकॉप्टर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग पहले से फुल है। ऑफलाइन सिर्फ तीस फीसदी टिकट हैं, जिसके लिए चार से पांच गुना यात्री प्रतिदिन प्रत्येक हेली कंपनी के कार्यालय पर पहुंच रहा है। अधिकांश मौकों पर एक से दो दिन के इंतजार के बाद यात्रियों को टिकट मिल पा रहा है।
- सुशील नौटियाल, हेलीकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी, केदारनाथ यात्रा/जिला पर्यटन अधिकारी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed