फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022, Gangotri Dham Doors open today 03 may, CM Pushkar Singh reached Dham, First puja performed in name of PM Modi

गंगोत्री धाम के कपाट खुले: पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा, सीएम धामी ने कहा- इस बार ऐतिहासिक होगी चारधाम यात्रा

Tue, 03 May 2022 04:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 May 2022 04:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है। सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से यात्रा अच्छी होगी। कई सामाजिक संस्थाएं व संगठन भी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। सरकार व प्रदेश के लोग मिल कर यात्रा को सफल बनाएंगे।

विज्ञापन
Chardham Yatra  2022, Gangotri Dham Doors open today 03 may, CM Pushkar Singh reached Dham, First puja performed in name of PM Modi
चारधाम यात्रा, सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों के साथ मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां कपाटोद्घाटन के दौरान मौजूद रहे। कपाट खुलने के साथ ही धाम में सबसे पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से कराई गई। कपाटोद्घाटन के मौके पर सीएम धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होगी। 
विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल के बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। वर्ष 2020 व 2021 में चारधामों के कपाट खुलने से पहले कोरोना की पहली व दूसरी लहर में संक्रमण चरम पर था। जिससे कपाट खुलने के बाद भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के बिना सन्नाटा था। लेकिन इस बार भक्तों में भी चारधाम यात्रा को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन



सरकार को भी इस बार चारधाम यात्रा के ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। लेकिन भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने से व्यवस्थाओं को लेकर सरकार के सामने चुनौती भी है। अक्षय तृतीया पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शन के लिए खुल गए हैं। जबकि केदारनाथ के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से हमारे लिए भी चुनौती : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है। सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से यात्रा अच्छी होगी। कई सामाजिक संस्थाएं व संगठन भी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद यात्रा पूरी क्षमता के साथ शुरू हो रही है। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से हमारे लिए चुनौती भी है। सरकार व प्रदेश के लोग मिल कर यात्रा को सफल बनाएंगे।




ये भी पढ़ें...यमुनोत्री धाम: मां यमुना की डोली ने किया प्रस्थान, पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भाई शनिदेव और मायकेवासियों ने किया विदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed