फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2021: Date of Darshan not available on Devasthanam Board web site

चारधाम यात्रा: देवस्थानम बोर्ड की साइट पर दर्शन की नहीं मिल रही तारीख, कई ने टिकट रद्द कराए

Wed, 22 Sep 2021 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मुनीश रियाल, अमर उजाला, ऋषिकेश
मुनीश रियाल, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 22 Sep 2021 04:04 PM IST
सार

चारधाम यात्रर खुलने की जानकारी मिलने पर यात्रियों ने ट्रेन और हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक किए थे। यात्रियों ने वेबसाइट पर बुकिंग के लिए आवेदन भी किया था। लेकिन चारधाम दर्शन के लिए तारीख न मिलने से अब यात्री ट्रेन और हवाई यात्रा के टिकट रद्द कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Date of Darshan not available on Devasthanam Board web site
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देवस्थानम बोर्ड की साइट पर चारधाम यात्रा के दर्शन के लिए तारीख न मिलने से कई यात्रियों ने अपने टिकट रद्द करा दिए हैं। वहीं चारधाम दर्शनों के पंजीकरण न होने से ट्रांसपोर्टरों को बुकिंग भी नहीं मिल पा रही है। ट्रांसपोर्टरों ने शासन से चारधामों में दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या की बाध्यता को खत्म करने की मांग की है। 
विज्ञापन


वेबसाइट पर बुकिंग के लिए आवेदन भी किया
उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय, यातायात के अध्यक्ष मनोज ध्यानी और टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर यात्रियों को दर्शन की तारीख नहीं मिल पा रही है। चारधाम यात्रर खुलने की जानकारी मिलने पर यात्रियों ने ट्रेन और हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक किए थे। यात्रियों ने वेबसाइट पर बुकिंग के लिए आवेदन भी किया था।
विज्ञापन


लेकिन चारधाम दर्शन के लिए तारीख न मिलने से अब यात्री ट्रेन और हवाई यात्रा के टिकट रद्द कर रहे हैं। इससे परिवहन व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने शासन से देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर दर्शन के लिए विवरण भरने की बाध्यता खत्म करने और दून स्मार्ट सिटी की वेबसाइड पर पंजीकरण को ही मान्यता देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री में दर्शन की अनुमति मिली अन्य धामों की नहीं

यातायात के अध्यक्ष मनोज ध्यानी बताया कि हैदराबाद के यात्रियों के एक दल को चारधाम की यात्रा पर जाना था। संबंधित दल के एक व्यक्ति ने 30 लोगों का आवेदन देवस्थानम बोर्ड की वेवसाइट पर किया था। लेकिन यात्रियों को केवल यमुनोत्री में ही दर्शन की तारीख मिल पाई।  

15 अक्तूबर तक फुल हुए दर्शन करने की तारीख
शासन की ओर से दर्शन करने के लिए अलग-अलग धामों के लिए यात्रियों की जो संख्या तय की गई है। हाल यह हे कि देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट 15 अक्तूबर तक फुल हो गई है। उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि इससे यात्रियों की बुकिंग नहीं हो पा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed