{"_id":"60a51d0ca4cf0615e252bb9c","slug":"chardham-yatra-2021-badrinath-dham-online-puja-starts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2021: बदरीनाथ धाम की ऑनलाइन पूजा शुरू, देश-विदेश के श्रद्धालु यहां कर सकते हैं बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2021: बदरीनाथ धाम की ऑनलाइन पूजा शुरू, देश-विदेश के श्रद्धालु यहां कर सकते हैं बुकिंग
Wed, 19 May 2021 07:57 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ/जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ/जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 19 May 2021 07:57 PM IST
सार
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार चारधाम यात्रा तीर्थयात्रियों के लिए स्थगित कर दी गई है। चारों धामों के कपाट निर्धारित समय पर खुल चुके हैं। इसके चलते अब सरकार ने बदरीनाथ धाम की ऑनलाइन पूजा शुरू की है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार को विधिवत रूप से खुलने के बाद अब ऑनलाइन पूजाएं भी शुरू हो गई हैं। भक्त घर बैठे ही बदरीनाथ की ऑनलाइन पूजा करवा सकते हैं। पहले दिन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी, माता मंगला, अवधेशानंद गिरी महाराज, उच्चा शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत के अलावा कई भक्तों ने बदरीनाथ की ऑनलाइन पूजा कराई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... बदरीनाथ धाम: भगवान बदरी विशाल के साथ कॉकरोच, गाय और पक्षियों को भी लगता है भोग, पढ़ें रोचक बातें...
विज्ञापन
कोरोना के कारण चारधाम यात्रा पर रोक लगाई गई है लेकिन भक्तगण घर बैठे ही बदरीनाथ धाम की ऑनलाइन पूजाएं करा सकते हैं। ऑनलाइन पूजा के लिए www.Devasthanam.uk.gov. in पर बुकिंग की जा सकती है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि ऑनलाइन पूजा पंजीकरण के बाद धर्माधिकारी की ओर से संबंधित व्यक्ति व परिवार के नामों के उच्चारण के साथ बदरीनाथ की पूजाएं शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... बदरीनाथ धाम: कपाट खुलते ही गूंजे बदरी विशाल के जयकारे, तस्वीरों में देखें मंदिर की अद्भुत छटा...
पहले दिन पर्यटन मंत्री, प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी, माता मंगला, अवधेशानंद गिरी महाराज, उच्चा शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने ऑनलाइन पूजा करवाई। साथ ही कई भक्तों की ओर से भी पूजा करवाई गई है।
देखें वीडियो... चार धाम यात्रा 2021: खुल गए बदरीनाथ धाम के कपाट, सिर्फ पुजारी रहे मौजूद
बदरीनाथ की विभिन्न पूजाओं के लिए ये है रेट लिस्ट
- महाभिषेक पूजा (एक व्यक्ति) - 4300 रुपये
- अभिषेक पूजा (एक व्यक्ति) - 4100 रुपये
- वेदपाठ (एक व्यक्ति) - 2100 रुपये
- गीता पाठ (एक व्यक्ति) - 2500 रुपये
- श्रीमद्भागवत सप्ताह पाठ - 35101 रुपये
- एक दिन की संपूर्ण पूजा (एक व्यक्ति) - 11700 रुपये
सायंकालीन आरती-
कपूर आरती - 151 रुपये
चांदी आरती - 351 रुपये
स्वर्ण आरती - 376 रुपये
विष्णु सहस्रनाम पाठ - 456 रुपये
शयन आरती, गीता गोविंद पाठ - 3100 रुपये
- अभिषेक पूजा (एक व्यक्ति) - 4100 रुपये
- वेदपाठ (एक व्यक्ति) - 2100 रुपये
- गीता पाठ (एक व्यक्ति) - 2500 रुपये
- श्रीमद्भागवत सप्ताह पाठ - 35101 रुपये
- एक दिन की संपूर्ण पूजा (एक व्यक्ति) - 11700 रुपये
सायंकालीन आरती-
कपूर आरती - 151 रुपये
चांदी आरती - 351 रुपये
स्वर्ण आरती - 376 रुपये
विष्णु सहस्रनाम पाठ - 456 रुपये
शयन आरती, गीता गोविंद पाठ - 3100 रुपये