फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2020 : yamunotri highway opens after five days

चारधाम यात्रा 2020: छटांगाधार में पांच दिन बाद वाहनों के लिए खुला यमुनोत्री हाईवे

Fri, 02 Oct 2020 12:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Oct 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2020 : yamunotri highway opens after five days
हाईवे पिछले पांच दिन से था बंद - फोटो : amar ujala

यमुनोत्री हाईवे आज शुक्रवार की सुबह छटांगाधार में वाहनों के लिए खोल दिया गया। यहां हाईवे पिछले पांच दिन से बंद था। ऑल वेदर रोड कार्य के चलते छटांगाधार क्षेत्र में हुए भारी भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे बाधित था।

विज्ञापन



पहाड़ी से रुक-रुक कर भारी बोल्डर और मलबा गिरने से मार्ग खोलने में दिनभर दिक्कतें आ रही थी। इसके चलते प्रशासन को यहां ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा था। हाईवे को सुचारु करने के लिए निर्माण एजेंसी ने प्रशासन से 15 दिन का समय मांगा था।
विज्ञापन


बीते शनिवार देर रात को ऑल वेदर रोड कटिंग कार्य के कारण छटांगाधार में भारी भूस्खलन हो गया था। इसे खोलने के लिए एनएच विभाग व निर्माण एजेंसी के कर्मचारी रविवार सुबह से ही जुटे रहे, लेकिन पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहने के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सोमवार सुबह करीब दस बजे मलबा साफ कर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई थी, लेकिन आधा घंटे बाद ही भूस्खलन सक्रिय होने से हाईवे को पुन: बंद करना पड़ा। इस कारण गीठ, ठकराल, ओजरी, बड़कोट, बडियार पट्टी के ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed