फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2020: More than 23 thousand pilgrims have traveled chardham

चारधाम यात्रा 2020 : बढ़ रही तीर्थ यात्रियों की संख्या, 23 हजार से ज्यादा यात्री कर चुके हैं दर्शन 

Wed, 09 Sep 2020 02:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Sep 2020 02:47 PM IST
सार

  • अब तक 40 हजार से अधिक यात्रियों को ई-पास जारी
  • 23 हजार से ज्यादा तीर्थ यात्री कर चुके हैं चारधाम के दर्शन 

विज्ञापन
Chardham yatra 2020: More than 23 thousand pilgrims have traveled chardham

विस्तार

कोविड महामारी के कारण प्रभावित चारधाम यात्रा को लेकर अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। दर्शन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से 40 हजार से अधिक ई-पास जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 23 हजार से ज्यादा यात्री चारधाम के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : ग्रामीणों की एकजुटता के कारण कोरोना मुक्त है उत्तराखंड ये का गांव
विज्ञापन


देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि प्रदेश के लोगों के लिए एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू की गई थी। इसके बाद 25 जुलाई से प्रदेश से बाहर के यात्रियों को सशर्त चारधाम यात्रा की अनुमति दी गई थी। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे पहले आईसीएमआर की प्रमाणित लैब से कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट को मान्य किया गया है। पहले इसकी अवधि 48 घंटे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को देवस्थानम बोर्ड ने 328 यात्रियों को ई-पास जारी किए हैं। इनमें केदारनाथ के 172, बदरीनाथ के 95, गंगोत्री के 25, यमुनोत्री के लिए 36 पास दिए गए।

अब तक 40 हजार 266 ई-पास जारी

एक जुलाई से लेकर अब तक 40 हजार 266 ई-पास जारी किए जा चुके हैं। इनमें 23 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने चारधाम पहुंच कर दर्शन किए हैं।

इस माह जारी ई-पास

01 सितंबर    146
02 सितंबर    296
03 सितंबर    379
04 सितंबर    227
05 सितंबर    445
06 सितंबर    288
07 सितंबर    308
08 सितंबर    328

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed