फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2020: kedarnath Dham Rawal Arrives Uttarakhand with five People, All Home Quarantine

चारधाम यात्रा: केदारनाथ धाम के रावल पांच सेवादारों के साथ पहुंचे उत्तराखंड, सभी को किया होम क्वारंटीन

Sun, 19 Apr 2020 10:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Apr 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Chardham yatra 2020: kedarnath Dham Rawal Arrives Uttarakhand with five People, All Home Quarantine
- फोटो : फाइल फोटो

चारधाम यात्रा के शुरू होने से पहले केदारनाथ धाम की कपाट पूजा के लिए रावल भीमाशंकर लिंग अपने सेवादारों के साथ उत्तराखंड पहुंच गए हैं। रविवार को ऊखीमठ पहुंचने पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनका हाल जाना। इसके साथ ही रावल समेत अन्य सभी पांच सेवादारों को होम क्वारंटीन कर दिया है।

विज्ञापन


एसडीएम वरुण कुमार ने बताया सभी लोगों को अलग-अलग कमरों में क्वारंटीन किया गया है। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को खुलने हैं। बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से धाम के लिए प्रस्थान करेगी। रावल भी डोली के साथ ही धाम के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

लोग सहयोग करें, सोशल डिस्टेंस जरूरी

पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की रीढ़ है। इस यात्रा की शुरुआत ही कपाट खुलने से होती है। लोगों को सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन भी करना होगा और पंरपराओं को भी निभाना होगा। इसके लिए लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। सरकार हर हाल में पंरपरा का पालन करते हुए कपाट खुलवाने की कोशिश कर रही है।

उनका कहना है कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के रावलों के पहुंचने पर उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण और टेस्ट निगेटिव होने पर ही रावल पूजा में भाग ले पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed