फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2020: GMVN Gives Offer to Pilgrims as use their Booking for Two years

चारधाम यात्रा 2020: रद्द हुई सवा करोड़ की बुकिंग तो सरकार ने यात्रियों को दी ये खास सुविधा

Sat, 18 Apr 2020 02:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 18 Apr 2020 02:02 PM IST
सार

  • यात्रा कार्यालय को मिल चुकी दो हजार ईमेल, सैकड़ों कॉल
  • यात्रियों से बुकिंग रद्द न करने की हो रही अपील
  • अगले दो वर्षों में कर सकते हैं उपभोग

विज्ञापन
Chardham yatra 2020: GMVN Gives Offer to Pilgrims as use their Booking for Two years
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण के कारण गढ़वाल मंडल विकास निगम को चारधाम यात्रा के लिए मिली बुकिंग में एक करोड़ 25 लाख की बुकिंग अभी तक रद्द हो चुकी है। जीएमवीएन के यात्रा कार्यालय को बुकिंग रद्द करने के लिए अभी तक दो हजार ईमेल मिल चुकी हैं। साथ ही प्रतिदिन सैकड़ों कॉल आ रही हैं।

विज्ञापन


इस नुकसान की भरपाई के लिए यात्रियों से बुकिंग रद्द नहीं करने की अपील भी की जा रही है। ऐसे में जीएमवीएन ने यात्रियों को सुविधा दी है कि वे अपनी बुकिंग का अगले दो वर्षों में समयानुसार उपयोग कर सकते हैं। 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि 29 अप्रैल को केदारनाथ व 30 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देशभर में आगामी तीन मई तक लॉकडाउन चलेगा। बस, ट्रेन और हवाई सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं, जिस कारण धामों के कपाटोद्घाटन पर बाहरी क्षेत्रों से श्रद्धालु नहीं पहुंच पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार करोड़ की मिली थी बुकिंग

साथ ही सोशल डेस्टेंसिंग को देखते हुए स्थानीय स्तर पर भी लोग नहीं पहुंच पाएंगे। जिस कारण गढ़वाल मंडल विकास निगम को चारधाम यात्रा के लिए आगामी 15 मई तक के लिए मिली चार करोड़ की बुकिंग में से सवा करोड़ की बुकिंग रद्द हो चुकी है।

रद्द हुई बुकिंग में केदारनाथ धाम में 28 अप्रैल से 5 मई तक के 1000 रूम, कॉटेज और ध्यान गुफा की बुकिंग भी शामिल हैं। जीएमवीएन के सहायक प्रधान प्रबंधक पर्यटन यात्रा एसपीएस रावत ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण चारधाम यात्रा के लिए 15 मार्च तक चार करोड़ की बुकिंग मिल चुकी थी। लेकिन बीते दस दिनों में सवा करोड़ की बुकिंग रद्द हो चुकी हैं।

जो बुकिंग रद्द हुई हैं, उसमें 80 लाख 30 हजार गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास, 10 लाख टूर-ट्रेवल्स और 21 लाख की अन्य बुकिंग प्रमुख हैं। यात्रियों से बुकिंग रद्द करने के बजाय उसका उपभोग आगामी समय में करने को कहा जा रहा है। यात्री अपनी बुकिंग का अगले दो वर्ष में अपने समय के अनुसार उपभोग कर सकते हैं। साथ ही उन्हें, उसी दर पर भुगतान करना होगा, जिस पर बुकिंग हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed