फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra 2020: arrangements will night stay of 10 thousand devotee in Kedarnath Yatra

उत्तराखंडः केदार यात्रा में 10 हजार श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की होगी व्यवस्था

Thu, 20 Feb 2020 04:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 Feb 2020 04:30 AM IST
सार

  • केदारपुरी में तैयार की जाएगी दो सौ टेंट की कॉलोनी 
  • जीएमवीएन और निजी संचालक भी लगाएंगे टेंट
  • निजी भवनों में भी रुकेंगे श्रद्धालु 

विज्ञापन
chardham yatra 2020: arrangements will night stay of 10 thousand devotee in Kedarnath Yatra
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ की आगामी यात्रा के दौरान पड़ावों से लेकर धाम तक 10 हजार श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था रहेगी। धाम में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए दो सौ टेंट की कॉलोनी भी तैयार की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं के प्रवास को लेकर कोई दिक्कत न हो, इसके लिए गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से धाम तक टेंट/हट्स और तीर्थ पुरोहितों के भवनों में जरूरी व्यवस्था की जाएंगी। धाम में तीर्थ पुरोहितों के लिए बनाए गए पांच नए भवनों समेत पुराने भवनों में लगभग एक हजार श्रद्धालुओं को ठहराया जाएगा।

विज्ञापन

जंगलचट्टी से लिनचोली तक भी तीन हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था

इसके अलावा एमआई-26 हेलीपैड के किनारे 100 टेंट की कॉलोनी के साथ ही केदारपुरी में ही दूसरे स्थान पर भी दो सौ टेंट की नई कॉलोनी तैयार की जाएगी, जिसमें ढाई से तीन हजार श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था होगी।

गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा भी हट्स/कॉटेज के अलावा एक सौ से अधिक टेंट लगाए जाएंगे। इसके अलावा केदारपुरी में अलग-अलग जगहों पर निजी लोगों को भी टेंट संचालन की अनुमति दी जाएगी। पैदल मार्ग पर छानी कैंप में पांच सौ और लिनचोली में दो हजार श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की जाएगी।

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार केदारनाथ में यात्रा के पहले दिन से ही सात से आठ हजार श्रद्धालुओं को ठहराने की पूरी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे कर दिए जाएंगे। साथ ही जंगलचट्टी से लिनचोली तक भी तीन हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।

घोड़ा-खच्चरों पर लगेगी चिप

केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अंतर्गत गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा के लिए 40 स्थायी शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से चार करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। हंस फाउंडेशन द्वारा भी बीस शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।

केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चरों पर इस बार स्किन चिप लगाई जाएगी। इस चिप के जरिए घोड़ा-खच्चर की सही लोकेशन का पता लगेगा, साथ ही संचालक और श्रद्धालु की जानकारी भी मिल सकेगी। 
आस्था पथ पर 480 मी. लंबा टीन शेड बनेगा

केदारनाथ में मंदाकिनी नदी किनारे बने लगभग 480 मीटर लंबे आस्था पथ पर टीन शेड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएगी। साथ ही दुकानों का संचालन भी किया जाएगा। टीन शेड के दोनों तरफ लाइट होगी, जिससे यात्रियों के आवागमन में दिक्कत नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed