{"_id":"5d07ba918ebc3e509577999c","slug":"chardham-yatra-2019-yamunotri-highway-closed-due-to-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2019: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से चार घंटे फंसे रहे दर्जनों यात्री वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2019: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से चार घंटे फंसे रहे दर्जनों यात्री वाहन
Tue, 18 Jun 2019 10:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मखाल और सिलक्यारा के बीच चल रहे ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के कारण सड़क पर मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे करीब चार घंटों तक अवरुद्ध रहा। दर्जनों छोटे बड़े वाहन हाईवे के दोनों तरफ फंसे रहे।
विज्ञापन
बता दें कि ब्रह्मखाल और सिलक्यारा के बीच इन दिनों ऑल वेदर परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे कटिंग कार्य करते समय पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण यमुनोत्री हाईवे बाधित हो गया, जिसके चलते यमुनोत्री और गंगोत्री धाम से आने जाने वाले यात्री वाहन हाईवे के दोनों किनारों पर फंस गए।
विज्ञापन
जाम के चलते तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस बीच निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। सुबह करीब 9 बजे हाईवे पर यातायात सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन