फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2019 Green card will make in six places in uttarakhand 

चारधाम यात्रा 2019: तीर्थयात्रियों को नहीं होगी परेशानी, इन 6 जगह बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड

Sat, 20 Apr 2019 10:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 20 Apr 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
Chardham yatra 2019 Green card will make in six places in uttarakhand 
ग्रीन कार्ड - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

चारधाम यात्रा के दौरान किसी तीर्थयात्री और वाहन चालक को ग्रीन कार्ड बनवाने में दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन विभाग छह जगहों पर केंद्र खोलने जा रहा है। अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने बताया कि ग्रीन कार्ड केंद्र ऋषिकेश से आगे भद्रकाली व तपोवन, मसूरी मार्ग पर कुठालगेट व डामटा में खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा दो केंद्र चमोली के जोशीमठ व रुद्रप्रयाग में खोले जा रहे हैं। इन केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


अब सिर्फ इतने रुपए में कर सकेंगे चारों धामों के दर्शन, अपनी जेब के अनुसार चुनें टूर पैकेज 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने बताया कि विभाग में कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की कमी होने से शासन से अतिरिक्त कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की मांग की गई है। जहां तक विभागीय अधिकारियों का सवाल है तो यात्रा मार्ग पर अधिकारियों की पर्याप्त तैनाती पहले से है।

ऐसे में नए अधिकारियों की तैनाती की आवश्यकता ही नहीं है। अपर परिवहन आयुक्त ने बताया परिवहन विभाग की ओर से सभी तैयारियों को एक मई से पहले अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है। यात्रा के दौरान हादसे न हो, इसके लिए भी विभागीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ये है ग्रीन कार्ड
ग्रीन कार्ड परिवहन विभाग की ओर व्यावसायिक वाहन चालकों को दिया जाने वाला एक कार्ड है। यह कार्ड चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों की ओर से व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच के साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का परमिट, गाड़ी का बीमा आदि दस्तावेजों की जांच के बाद जारी किया जाता है।

यह कार्ड जारी होेने के बाद चालक से यात्रा मार्ग पर कोई परिवहन अधिकारी दस्तावेज दिखाने को कहता है तो चालक को अन्य कोई कागज दिखाने की जरूरत नहीं है। वह केवल ग्रीन कार्ड दिखा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed