अब सिर्फ इतने रुपए में कर सकेंगे चारों धामों के दर्शन, अपनी जेब के अनुसार चुनें टूर पैकेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार धाम यात्रा को लेकर सरकार, शासन, प्रशासन के साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की ओर से तैयारियां तेज कर दी हैं। देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान दिक्कत न हो, इसके लिए जीएमवीएन की ओर से पैकेज टूर प्रोग्राम भी जारी कर दिया गया है। जीएमवीएन की ओर से तैयार किए गए पैकेज टूर में यात्रियों को आने जाने के लिए गाड़ियां भी मुहैया कराई जाएंगी।
तीर्थयात्रियों के लिए बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में दर्शन की व्यवस्था भी की जाएगी। बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की यात्रा छह दिनों में कराई जाएगी। जबकि चारों धामों की यात्रा के लिए 10 दिन का समय निर्धारित किया गया है। चार धामों की यात्रा के लिए 23830 रुपए का पैकेज तय किया गया है।
जीएमवीएन ने जो पैकेज टूर प्रोग्राम तैयार किया है उसके मुताबिक वयस्क, बच्चों व बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए पैकेज की अलग-अलग दरें तय की गई हैं। बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए वयस्क तीर्थयात्रियोें को 16200 रुपये का भुगतान करना होगा।
चार धाम यात्रा के टूर पैकेज प्रोग्राम
बच्चों के लिए 15710 रुपये और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को 15470 रुपये देने होंगे। चार धाम यात्रा के दौरान जीएमवीएन की ओर से यात्रियों को बगैर वातानुकूलित 27 सीट वाली बसें व वातानुकूलित इनोवा उपलब्ध कराई जाएंगी।
वातानुकूलित इनोवा से चारों धामों के लिए तीर्थयात्रियों को कुल 40430 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 26640 रुपये देने होंगे। चार धाम यात्रा के दौरान जीएमवीएन की ओर से तीर्थयात्रियों को औली और फूलों की घाटी का भी भ्रमण कराया जाएगा।
यहां देखिए पूरा शेड्यूल और टूर पैकेज:
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/03/26/10_5c9a4b12d60db.jpg
चार धाम यात्रा के मद्देनजर पैकेज टूर प्रोेग्राम जारी कर दिया गया है। यात्रियों को नान एसी बसों के साथ ही एसी इनोवा गाड़ियां मुहैया कराई जाएंगी। टूर पैकेज की बुकिंग ऑनलाइन करने के साथ ही देश के कई राज्यों में खोले गए केंद्रों से भी की जा सकती है। जीएमवीएन का प्रयास है कि चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
- बीएल राणा, महाप्रबंधक, जीएमवीएन