फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Teerth Purohit new executive committee Suresh elected as president and Brijesh Sati general secretary

Chardham: तीर्थ पुरोहित महापंचायत की नई कार्यकारिणी गठित, सुरेश सेमवाल अध्यक्ष और बृजेश सती बने महासचिव

Sun, 08 Jan 2023 11:20 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 Jan 2023 11:20 AM IST
सार

गंगा सभा गंगोत्री के अध्यक्ष की अध्यक्षता में महापंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित की गई। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को मुख्य संरक्षक और श्रीकृष्ण हरि धाम के परमाध्यक्ष महंत प्रेमानंद शास्त्री को कार्यकारिणी में मार्गदर्शक बनाया गया।

विज्ञापन
Chardham Teerth Purohit new executive committee Suresh elected as president and Brijesh Sati general secretary
बदरीनाथ केदारनाथ - फोटो : file photo

विस्तार

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से सुरेश सेमवाल को अध्यक्ष और डॉ. बृजेश सती को महासचिव चुना गया। कार्यकारिणी के गठन में महापंचायत से जुड़ी मंदिर समितियों, तीर्थ पुरोहित महासभा के अलावा सभी पंचायतों के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


कार्यकारिणी में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को मुख्य संरक्षक और श्रीकृष्ण हरि धाम के परमाध्यक्ष महंत प्रेमानंद शास्त्री को मार्गदर्शक बनाया गया। महापंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल ने बताया कि गंगा सभा गंगोत्री के अध्यक्ष की अध्यक्षता में महापंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यकारिणी में संतोष त्रिवेदी व अमित उनियाल उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम उनियाल कोषाध्यक्ष, निखिलेश सेमवाल, लखन उनियाल, संजय तिवारी व मदन कोठियाल सह सचिव बनाए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: जेपी कॉलोनी में फूटे अज्ञात झरने में छुपा है जोशीमठ के धंसने का रहस्य, हैरान कर देगा ये सच
विज्ञापन
विज्ञापन




उमेश सती को संयोजक, राजेश सेमवाल को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई। तेज प्रकाश त्रिवेदी को संगठन मंत्री और अनिरुद्ध उनियाल को प्रवक्ता बनाया गया। महापंचायत में कई प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी एडवोकेट रविंद्र सेमवाल को सौंपी गई। संरक्षक मंडल में गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुरेश डिमरी, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल और केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी को रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed