फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra to commence from Haripur

Dehradun News: हरिपुर से शुरू हो चारधाम यात्रा, 2027 में होगा देव जागरण

Mon, 12 Oct 2026 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 12 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra to commence from Haripur
सामाजिक संगठन लोक पंचायत ने सरकार से चारधाम यात्रा को वैदिक परंपरा के अनुसार हरिपुर से शुरू करने की मांग की।रविवार को हरिपुर स्थित यमुना कृष्ण धाम में आयोजित बैठक में संगठन ने घाट निर्माण, हनोल मंदिर के मास्टर प्लान और क्षेत्र के सामाजिक व धार्मिक विकास को लेकर कई निर्णय लिए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चारधाम यात्रा यदि हरिपुर से प्रारंभ होकर यमुनोत्री और गंगोत्री की ओर रवाना की जाती है, तो इससे इस ऐतिहासिक क्षेत्र को बड़ी आध्यात्मिक और धार्मिक प्रसिद्धि मिलेगी। यात्रा सीजन में हजारों श्रद्धालुओं के हरिपुर-कालसी पहुंचने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इसके अलावा, हरिपुर में यमुना कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए पूरे जौनसार-बावर क्षेत्र में व्यापक जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में हनोल मंदिर में 150 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले मास्टर प्लान के कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर लोक पंचायत के सदस्य जयपाल सिंह चौहान, केएस चौहान, श्रीचंद शर्मा, भारत चौहान, दिलावर सिंह, जगत सिंह बिष्ट, शूरवीर तोमर, भजनलाल शाह, अजब सिंह तोमर, अरविंद राणा और प्रीतम सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।नशे पर लगाम और सौहार्द की अपील : बैठक में जौनसार-बावर क्षेत्र में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इसे रोकने के लिए गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक गांव में आपसी और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed