{"_id":"6a9ec18a2c314d08110faf19","slug":"char-dham-yatra-second-phase-relief-for-pilgrims-visiting-kedarnath-helicopter-service-fares-will-not-increa-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा का दूसरा चरण: केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को राहत, नहीं बढ़ेगा हेली सेवा का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा का दूसरा चरण: केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को राहत, नहीं बढ़ेगा हेली सेवा का किराया
Tue, 08 Sep 2026 01:44 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:44 AM IST
सार
15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा संचालित हो रही है। सात सितंबर से आईआरसीटीसी वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू होगी। फिलहाल केदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से शुरू हो रही केदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा। हेलिकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए किराये में बढ़ोतरी न होने से राहत है।
विज्ञापन
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने चारधाम यात्रा शुरू होने से गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलीपैड से केदारनाथ हेली सेवा संचालित करने के लिए नौ कंपनियों के साथ अनुबंध किया था। इस दौरान फाटा हेलीपैड से केदारनाथ किराये में बढ़ोतरी की गई थी। जबकि सिरसी हेलिपैड से किराया सस्ता हुआ था।
विज्ञापन
गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए आने-जाने का किराया 12154 रुपये, फाटा से 9680 रुपये व सिरसी से 6086 रुपये तय किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से 290 रुपये व फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि सिरसी हेलिपैड से हेली का किराया 2753 रुपये सस्ता हुआ है।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा; गौरीकुंड के पास खाई में गिरने से महाराष्ट्र के यात्री की मौत
यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा संचालित हो रही है। सात सितंबर से आईआरसीटीसी वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू होगी। फिलहाल केदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।