फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra: Kedarnath Dham prasad will be given in paper bags one lakh devotees have registered

Char Dham Yatra: कागज के बैग में दिया जाएगा केदारनाथ का प्रसाद, एक लाख श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण

Sat, 04 Mar 2023 12:20 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Mar 2023 12:20 AM IST
सार

वर्तमान में प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए ही पंजीकरण करा सकते हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के पंजीकरण बाद में किए जाएंगे।

विज्ञापन
Char Dham Yatra: Kedarnath Dham prasad will be given in paper bags one lakh devotees have registered
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 1.84 लाख से श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ के लिए एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। पर्यटन विभाग ने 21 फरवरी से चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू किया था।

विज्ञापन


Char Dham Yatra: जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे से एक-एक कर गुजारे जाएंगे वाहन, गूगल मैप पर मिलेगी रूट की जानकारी
विज्ञापन


हालांकि वर्तमान में प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि 11 दिनों में 1.84 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें केदारनाथ के लिए 101156 और बदरीनाथ के लिए 82428 श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कागज के बैग में दिया जाएगा केदारनाथ का प्रसाद
केदारनाथ यात्रा के लिए तैयार होने वाले चौलाई के प्रसाद की पैकिंग पॉलिथीन में नहीं की जाएगी। प्रसाद कागज के बैग (ब्राउन वेक्स कोटेड पेपर) में दिया जाएगा। शुक्रवार को डीएम ने प्रसाद की गुणवत्ता व एक समान पैकिंग को लेकर भारतीय पैकेजिंग संस्थान और महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ चर्चा की। भारतीय पैकेजिंग संस्थान की सलाह पर प्रसाद कागज के बैग में देने का निर्णय लिया गया। डीएम ने सभी समूहों से पैकिंग बैग पर अपनी संस्था का नाम, पता का बार कोड शामिल करने को कहा।

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि यात्रा में जो भी प्रसाद यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा उसकी दर निर्धारित होगी जिससे पारदर्शिता बनी रहे। प्रसाद की बिक्री के लिए व्यापारियों के साथ भी बैठक की जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह, जिला उद्योग के महाप्रबंधक एचसी हटवाल, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल, केदारनाथ सोविनियर के प्रभारी भाष्कर पुरोहित, केदारनाथ महाप्रसादम स्वायत्त सहकारी संघ के अध्यक्ष सुनील झिक्वांण और केदारनाथ व्यापार सभा के अध्यक्ष सीपी तिवारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed