{"_id":"5903201a4f1c1b1035c0dc7c","slug":"char-dham-yatra-bus-runs-from-rented-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"...उधार के कैंपस से रवाना हुईं चारधाम यात्रा बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...उधार के कैंपस से रवाना हुईं चारधाम यात्रा बसें
हेमवती नंदन भट्ट/ अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 28 Apr 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : AmarUjala
चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड पर पसरे अतिक्रमण और यात्रा बसों के लिए अलग से पॉर्किंग व्यवस्था न होने के चलते उधार के कैंपस से चारधाम यात्रा पर संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति की बसें रवाना की गईं। पहले दिन आस्थापथ को निकली महज छह बसों के लिए परिसर में स्थान नहीं मिला।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्रीय पर्यटन विभाग की मेगा पर्यटन सर्किट योजना के तहत 12 करोड़ की लागत से बने चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड से प्रशासन और नगर पालिका द्वारा वाहनों की व्यवस्था शुरू ही नहीं की जा सकी है। कारण है कैंपस के चारों ओर पसरा अतिक्रमण। इनमें कई ने राजनीतिक शह पर अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन
इसके चलते करीब 1100 बसों पॉर्किंग वाले इस बीटीसी कैंपस में चार सौ बसें भी पार्क नहीं हो पा रही हैं। लिहाजा बसें मार्गों पर खड़ी रहती हैं। प्रशासन ने इस साल भी टर्मिनल सिस्टम लागू कराना मुनासिब नहीं समझा। परिणामस्वरूप उद्घाटन अवसर पर यात्रा पर रवाना हुई बसों के संचालन के लिए उधार के कैंपस का इस्तेमाल करना पड़ा।
विज्ञापन