फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2026 Disaster Nearly Doubles Number of Danger Zones on Path of Yatra

Char Dham Yatra 2026: आस्था के पथ पर आपदा ने दोगुने कर दिए डेंजर जोन, 58 से बढ़कर 100 हो गए

Sun, 22 Mar 2026 01:07 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 22 Mar 2026 01:07 PM IST
सार

करीब सात महीने की इस यात्रा में 60 से ज्यादा दिन तो ऐसे रहे जिनमें कोई यात्री पहुंचा ही नहीं। ऐसे में चारधाम यात्रा कई दौर में रुक-रुककर ही संचालित हुई। मार्ग की हालात इस बार भी बेहतर नहीं हुई है।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2026 Disaster Nearly Doubles Number of Danger Zones on Path of Yatra
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा मार्ग पर इस बार पिछले साल से करीब दो गुने डेंजर जोन हो गए हैं। आपदा के चलते इस मार्ग पर भूस्खलन जोन और ब्लैक स्पॉट में बढ़ोतरी हुई है। इनकी संख्या पिछले साल करीब 58 थी जो कि इस साल 100 से अधिक हो गई है। ऐसे में आईजी रेंज की ओर से पुलिस और संबंधित विभागों को इन जगहों की निगरानी करने के निर्देश जारी किए हैं। यात्रा से पहले इनमें से कुछेक को दुरुस्त भी कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले साल चारधाम यात्रा में करीब 51 लाख से अधिक तीर्थयात्री आए थे। इनमें से करीब 72 फीसदी 36 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पहले दो महीने में ही पहुंच गए थे। यह आंकड़ा एक निजी संस्था के सर्वे में सामने आया है। इसके बाद से यात्रा मार्ग पर बारिश व अन्य आपदाओं का दौर शुरू हो गया। इस संस्था के सर्वे के अनुसार करीब सात महीने की इस यात्रा में 60 से ज्यादा दिन तो ऐसे रहे जिनमें कोई यात्री पहुंचा ही नहीं। ऐसे में चारधाम यात्रा कई दौर में रुक-रुककर ही संचालित हुई।
विज्ञापन


मार्ग की हालात इस बार भी बेहतर नहीं हुई है। पिछले साल की आपदा के जख्म इस बार भी मार्ग पर मौजूद हैं। कई नए भूस्खलन जोन मार्ग पर बन गए हैं। इसके अलावा कई ब्लैक स्पॉट भी इस क्षेत्र में बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में पहली बार होगी 75 किलाेमीटर की अल्ट्रा मैराथन, पंजीकरण शुरू

Trending Videos

इस तरह अब आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा से पहले सरकारी मशीनरी का ध्यान इन भूस्खलन जोन और ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त करने पर है। इसके लिए पुलिस से लेकर लोनिवि व अन्य विभाग अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। आईजी रेंज राजीव स्वरूप की ओर से पुलिस को इन सभी स्थानों की हर वक्त निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

चारधाम यात्रा मार्ग पर करीब 100 डेंजर जोन हैं। इनकी संख्या पिछले साल 58 थी। इन सभी को दुरुस्त करने और यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में सभी विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इन जगहों पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की जाएंगी। संचार व्यवस्था को इन जगहों पर ठीक करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए थे ताकि आपातकाल में कोई परेशानी न आए।
- राजीव स्वरूप, आईजी गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed