फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Dham 700 passengers stranded on the Yatra route were evacuated safely closed due to cloudburst

Yamunotri Dham: यात्रा मार्ग पर फंसे 700 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित बादल फटने से जगह-जगह हो गया था बंद

Tue, 01 Jul 2025 09:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 09:15 PM IST
सार

Uttarakhand Chardham Yatra Update:  बादल फटने से यमुनोत्री मार्ग जगह-जगह बंद हो गया था। इस दौरान यहां की यात्री भी फंस गए थे। 

विज्ञापन
Yamunotri Dham 700 passengers stranded on the Yatra route were evacuated safely closed due to cloudburst
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

बीते शनिवार को सिलाई बैंड के समीप बादल फटने के कारण जगह-जगह मार्ग बंद होने के कारण स्यानाचट्टी से लेकर जानकीचट्टी तक करीब 850 से अधिक यात्री फंस गए थे। मंगलवार को पैदल आवाजाही शुरू होने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने वहां से यात्रियों को सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया है।

मंगलवार शाम तक करीब 600 से 700 यात्रियों को सुरक्षित वाहनों से बड़कोट भेज दिया गया है। वहीं अब प्रशासन के अनुसार करीब 150 से 200 यात्रियों के सुरक्षित स्थानों पर होने की उम्मीद है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसांई ने बताया कि पैदल मार्ग खुलने के बाद यात्रियों को भूस्खलन वाले क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


वहां पर पुलिस के साथ होमगार्ड और पीआरडी के जवान इस कार्य में लगे हुए हैं। वहीं जो यात्री अभी जानकीचट्टी और स्यानाचट्टी के आसपास है। उनके रहने और खाने की सुविधा भी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चारधाम यात्रा पर रोक हटी
प्रदेश सरकार ने भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा पर लगी रोक को सोमवार सुबह हटा दिया। मौसम की स्थिति के अनुसार जिलाधिकारियों को यात्रा पर निर्णय लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं।


चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की रिपोर्ट के अनुसार चारधाम व हेमकुंड साहिब में 19 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि 2684 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कराया।

आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे ने बताया कि चारधाम यात्रा पर चौबीस घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है। चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के डीएम को अपने-अपने क्षेत्र में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Uttarkashi: बादल फटने से लापता सात श्रमिकों का नहीं चला पता, राहत और निर्माण कार्यों में मौसम बन रहा बाधा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed