फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2024 will be conducted in 2200 buses on rotation lottery will be held on 26 April

Char Dham Yatra 2024: रोटेशन की 2200 बसों से होगी चारधाम यात्रा, 26 अप्रैल को निकाली जाएगी लॉटरी

Sun, 21 Apr 2024 07:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)। Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Apr 2024 07:25 PM IST
सार

चारधाम यात्रा के लिए 26 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। कहा, जो यात्री रोटेशन की बसों से यात्रा करेंगे उनके लिए स्लाॅट आरक्षित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2024 will be conducted in 2200 buses on rotation lottery will be held on 26 April
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में इस बार संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की 2,200 बसें शामिल होंगी। यात्रा में बसों के नंबर के लिए 26 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने रोटेशन की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्लाॅट जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन


आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के कार्यालय में हुई बैठक में रोटेशन के अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा, चारधाम यात्रा के लिए 26 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। नौ मई को यात्रा का शुभारंभ होगा। कहा, जो यात्री रोटेशन की बसों से यात्रा करेंगे उनके लिए स्लाॅट आरक्षित किए जाएंगे। कहा, धामों में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या की वैधता खत्म की जाए।
विज्ञापन


Hemkund Sahib: यात्रा की तैयारियां शुरू...बर्फ हटाने के लिए हेमकुंड रवाना हुए सेना के जवान, 25 को खुलेंगे कपाट
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, यदि इस बार परिवहन विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई नई परिपाटी शुरू की गई तो रोटेशन समिति कोई सहयोग नहीं करेगी। कहा, चारधाम यात्रा का मुख्यद्वार ऋषिकेश है। 1943 से ऋषिकेश से चारधाम की यात्रा का संचालन हो रहा है। हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, राजस्थान, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब से करीब पांच हजार वाहन एकत्रित किए जाते हैं।

कहा, इन वाहनों को चारधाम के लिए यात्रियों को भेजा जाता है, जो गलत है। समिति पदाधिकारियों ने कहा, जो यात्री रोटेशन की बसों से यात्रा करते हैं, उनके लिए हेली सेवा में कुछ प्रतिशत टिकट आरक्षित होने चाहिए। बैठक में सुधीर राय, संजय शास्त्री, बलवीर रौतेला, मनोज ध्यानी, भोपाल सिंह, आशुतोष तिवाड़ी, सुधीर रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

पार्किंग वाली जगह से हटाया जाए अतिक्रमण
कहा, पर्यटन विभाग की ओर से आईएसबीटी के पीछे बसों के लिए पार्किंग बनाई गई है। नगर निगम ने कुछ दुकानदारों को वहां खोखा आवंटित किए हैं। अब खोखा स्वामियों ने पार्किंग की जमीन पर कब्जा कर लिया है। वहीं कुछ लोगों ने कब्जा की भूमि पर बसों की मरम्मत की काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed